यूं ही नही फिल्म पीके में इतने लाल हो गए थे आमिर खान के होंठ, एक दिन में चबा जाते थे इतने सारे पान

HomeCinema

यूं ही नही फिल्म पीके में इतने लाल हो गए थे आमिर खान के होंठ, एक दिन में चबा जाते थे इतने सारे पान

बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान को ऐसे ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है. ये तो हम सब जानते हैं कि वो अपने किरदार को जस्टिफाई करने में पूरी जान ल

कारगिल के शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ की ख़ास बातें जान लीजिए
शॉन कॉनरी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने जताया दुख
बिंग ह्यूमन सलमान खान पर अभिनव कश्यप का बड़ा आरोप Dabangg director abhinav kashyap alleged focused salman Khan Being human organisation

बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान को ऐसे ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता है. ये तो हम सब जानते हैं कि वो अपने किरदार को जस्टिफाई करने में पूरी जान लगा देते हैं और इसके लिए वो किसी भी चैलेंज से पीछे नहीं हटते. चाहे ‘दंगल’ जैसी फिल्म में वजन बढ़ाने की बात हो या फिल्म ‘पीके’ में उनके बड़े-बड़े कान और पान की सुर्खी से लाल हुए होंठ. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आमिर किसी काम से पीछे नहीं हटते.

आमिर ने वजन बढ़ाने के लिए जहां हेवी डाइट लेनी शुरू कर दी थी तो वहीं राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ में अपने होंठों को लाल दिखाने के लिए भी उन्होंने बड़ा चैलेंज ले लिया था. वो चाहते तो लिपस्टिक या मेकअप के जरिए इस लुक को आसानी से पा सकते थे लेकिन खुद को रियल दिखाने के लिए उन्होंने इसका असली तरीका ही अपनाया. आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर फिल्म की शूटिंग से पहले एक दिन में 10-15 पान तक खा जाया करते थे. और इसके लिए एक पानवाला हमेशा फिल्म के सेट पर रहा करता था.

दरअसल ‘पीके’ के रोल के लिए आमिर का किरदार ऐसा था जिसमें वो पान खाता रहता था. फिल्म के दौरान उन्होंने इतने पान खाए कि उन्हें इसकी संख्या तक याद नहीं रही.

आमिर इन दिनों अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में बिजी है. इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लददाख में चल रही है. आमिर इसमें कई भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर लीड रोल में हैं.