एक बार फिर नए लुक में नजर आए आमिर खान, पहचान में आना मुश्किल

HomeCinema

एक बार फिर नए लुक में नजर आए आमिर खान, पहचान में आना मुश्किल

एक बार फिर नए लुक में नजर आए आमिर खान, पहचान में आना मुश्किल अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ब

टाइगर श्रॉफ के दिशा पाटनी संग सात फेरे लेने के सवाल पर बोले जैकी श्रॉफ- ‘उसकी शादी तो पहले ही हो चुकी!’
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor
Kangana Ranaut ने शेयर की अपने ‘धाकड़’ किरदार ‘एजेंट अग्नि’ की झलक

एक बार फिर नए लुक में नजर आए आमिर खान, पहचान में आना मुश्किल

अपनी हर फिल्म में कुछ अलग करने वाले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अपने नए लुक को लेकर चर्चा का विषय बने हुए है। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म में आमिर खान के किरदार को लेकर कई बातें सामने आ रहीं हैं। लाल सिंह चड्ढा में आमिर कई अलग-अलग लुक में नजर आएंगे।

आमिर का नया लुक वायरल

आमिर की एक फैन के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में आमिर क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में वो एक यूनिफार्म में नजर आ रहे हैं। आमिर की ये यूनिफॉर्म में वायरल हो रही फोटो कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है। बता दें कि आमिर खान अपनी हर फिल्म में कुछ खास और नया करने के लिए जाने जाते हैं। आमिर ने इस बार भी लाल सिंह चड्ढा के लिए कुछ हटकर करने की कोशिश की है। इस बात का अंदाजा आप फिल्म के पोस्टर को देख कर ही लगा सकते हैं की यह फिल्म कुछ लोग हट कर होगी।

आमिर के साथ करीना

इस पोस्टर में आमिर ट्रेन की सीट पर बैठे हैं और एक सरदार के लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने एक गुलाबी पगड़ी बांधी हुई है। आमिर के इस लुक को लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। बताते चले कि फिल्म का टीज़र रिलीज़ नहीं किया गया है लेकिन फिल्म साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। साथ ही आपको बता दें की आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। फिल्म को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं। आमिर के साथ लीड रोल में करीना कपूर खान नजर आएंगी।