Sooryavanshi Trailer: एक्शन से लबरेज अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज

HomeCinema

Sooryavanshi Trailer: एक्शन से लबरेज अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज

Sooryavanshi Trailer: एक्शन से लबरेज अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज एक्शन फिल्मों के सरताज कहे जाने वाले रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सू

सुपरस्टार राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और मनोज कुमार (Manoj Kumar) बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. मनोज कुमार, राजेंद्र को अपना बड़ा भाई मानते थे.
Arjun Kapoor ने Malaika Arora छोड़ किसी और के लिए हाथ में उठाया मंगलसूत्र
बिग बॉस 7 फेम अरमान कोहली के छोटे भाई का निधन, लाइमलाइट से रहते थे दूर
Sooryavanshi Trailer: एक्शन से लबरेज अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का ट्रेलर रिलीज
एक्शन फिल्मों के सरताज कहे जाने वाले रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित सूर्यवंशी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में इस बार सिंघम और सिंबा का भी तड़का देखने को मिलेगा। बता दें कि फिल्म में कटरीना संग अक्षय की केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी।
फिल्म की कहानी
रिलीज किए गए फिल्म के ट्रेलर में सूर्यवंशी की कहानी की झलक दिखाई गई है। फिल्म में अक्षय कुमार एक एंटी टेररिज्म स्क्वॉड कॉप का रोल कर रहे हैं। उनकी फैमिली में उनकी पत्नी कटरीना कैफ हैं और एक बच्चा है। अक्षय को एक हमले का पता चलता है लेकिन इस दौरान वीर अपने बच्चे को खो देता है। इस ट्रेलर के अंत में रणवीर सिंह की एंट्री ट्रेलर को और भी गजब का बनाती है। उनकी एंट्री के बाद अजय देवगन की भी धमाकेदार एंट्री होती है। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सूर्यवंशी के ट्रेलर पर अपना रिव्यू दिया था। उन्होंने कहा था कि ‘सूर्यवंशी का ट्रेलर देखा। बेहद शानदार रोहित शेट्टी नि: संदेह एंटरटेनमेंट के सम्राट हैं। अक्षय को एक्शन मोड में देखकर अच्छा लगा। बॉक्स ऑफिस पर सुनामी के लिए तैयार हो जाएं। ये बड़ी जीत का वादा करती है। 
रोहित के कॉप सीरीज की यह चौथी फिल्म
आपको बताते चले कि रोहित शेट्टी की यह फिल्म कॉप सीरीज की चौथी फिल्म है। इस फिल्म से पहले वह सिंघम, सिंघम 2 और सिंबा बना चुके हैं। जिसमें पुलिस का धमाकेदार प्रदर्शन उन्होंने फिल्म में किया है। सिंघम और सिंघम 2 में रोहित शेट्टी ने अजय देगवन के साथ और सिंबा में रणवीर सिंह के साथ काम किया है। अब सूर्यवंशी में रोहित शेट्टी फिर वही कमाल तीनों स्टार साथ  करते हुए नजर आएंगे। देखना होगा कि इस फिल्म को भी लोग प्यार देते हैं या नहीं।