बॉलीवुड कर्मचारियों को आदित्य चोपड़ा देंगे पांच हजार रुपये व राशन, यहां करें ऑनलाइन आवेदन

HomeCinema

बॉलीवुड कर्मचारियों को आदित्य चोपड़ा देंगे पांच हजार रुपये व राशन, यहां करें ऑनलाइन आवेदन

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने लॉकडाउन से परेशान फिल्म कामगारों के खातों में सीधे नकद रकम पहुंच

राणा दग्गुबाती मिहिका बजाज की शादी की रस्में शुरू, देखिए तस्वीरें | Rana daggubati and miheeka bajaj pre wedding ceremony festivities kickstart, see pics
विवादों में आमिर:लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के बाद लद्दाख के वाखा गांव को डंपिंग ग्राउंड बनाकर छोड़ आई टीम, फोटो आईं सामने
किसके कहने पर Anil Kapoor ने दी थी अपनी जान से प्यारी मूछों की कुर्बानी?

हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा ने लॉकडाउन से परेशान फिल्म कामगारों के खातों में सीधे नकद रकम पहुंचाने की घोषणा की है। इसके अलावा जरूरतमंदों को महीने भर का राशन पहुंचाने की एक योजना भी उन्होंने शुरू की है। इस योजना के लिए पंजीकरण शुक्रवार से शुरू हो जाएंगे।

कोरोना संक्रमण काल में पिछले साल मार्च में जब मीडिया और मनोरंजन उद्योग का काम बंद हुआ था तो तब भी आदित्य चोपड़ा ने फिल्म कर्मचारियों की यूनीयनों के पंजीकृत सदस्यों को नकद राशि देकर मदद पहुंचाई थी। इस बार भी वह इन कामगारों के लिए वैक्सीन खरीदने की पहल कर चुके हैं। वह पूरी फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की वैक्सीन का खर्चा खुद उठाने का एलान कर चुके हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र भी लिखा।

फिल्म, टीवी व वेब सीरीज में काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले साल नकद धनराशि पहुंचाने में बड़ी दिक्कतें आई थीं। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज का हमेशा से दावा रहा है कि उनकी फेडरेशन में शामिल 32 यूनीयनों के करीब पांच लाख सदस्य हैं लेकिन जब पिछले साल पहले यशराज फिल्म्स ने और उसके बाद सलमान खान फिल्म्स ने राहत राशि के लिए इन सदस्यों के नाम और खाता नंबर मांगे तो फेडरेशन बड़ी मुश्किल से 25-30 हजार लोगों का विवरण जुटा सकी थी। इस दिक्कत से निपटने के लिए इस बार यशराज फिल्म्स ने इस काम के लिए एक अपने फाउंडेशन के पोर्टल के जरिए राहत बांटने का फैसला किया है।

फिल्म इंडस्ट्री के हजारों दिहाड़ी कामगारों की मदद करने के इरादे से शुरू किए गए इस ‘यश चोपड़ा साथी इनिशिएटिव’ के तहत महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के खाते में 5000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इसके अलावा फाउंडेशन की तरफ से हर कामगार के परिवार को चार सदस्यों का पूरे भहीने भर का राशन भी दिया जाएगा। य़श चोपड़ा फाउंडेशन राशन वितरण का ये काम अपने एनजीओ पार्टनर यूथ फीड इंडिया के माध्यम से करने जा रहा है। नकद सहायता और राशन के इच्छुक कर्मचारियों को इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट (yashchoprafoundation.org) पर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।