Shah Rukh Khan के डूबते करियर को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं दीपिका पादुकोण, ले रही हैं स्पेशल ट्रेनिंग

HomeCinema

Shah Rukh Khan के डूबते करियर को बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं दीपिका पादुकोण, ले रही हैं स्पेशल ट्रेनिंग

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' (Pathan) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी इस

बेटे वीर को दूध पिलाते हुए अमृता राव की तस्वीर पर पति का भावुक पोस्ट, बोले- ‘सलाम करता हूं दुनिया की सभी मां को’
सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 %, trending on high
जब तब्बू ने अजय देवगन को बताया था अपनी शादी ना होने की वजह

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पठान’ (Pathan) की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख खान के फैंस उनकी इस एक्शन फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है। कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बीते कुछ समय में कई बार फिल्म ‘पठान’ के सेट पर दीपिका पादुकोण को देखा जा चुका है। इसी बीच दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘पठान’ में काम करने के लिए दीपिका पादुकोण कड़ी ट्रेनिंग ले रही हैं। ऐसा पहली बार होने वाला है कि किसी बॉलीवुड फिल्म में दीपिका पादुकोण एक्शन करती नजर आएंगी।

एक्शन सीन्स को परफेक्ट बनाने के लिए दीपिका पादुकोण जमकर पसीना बहा रही हैं। दीपिका पादुकोण इस समय एक साथ कई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। काम में व्यस्त होने के बाद भी दीपिका पादुकोण पठान की ट्रेनिंग को कभी मिस नहीं करतीं। दीपिका पादुकोण फिल्म पठान के लिए रोजाना लगभग 2 घंटे की ट्रेनिंग ले रही हैं।

दीपिका पादुकोण पूरे हफ्ते में 6 दिन ट्रेनिंग लेती हैं। इस ट्रेनिंग के दौरान दीपिका पादुकोण योगा भी करती हैं। इस समय दीपिका पादुकोण खास किस्म का डाइट को भी फॉलो कर रही हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण को कोरोना वायरस हो गया था। कोरोना वायरस से लड़ने के बाद इन दिनों दीपिका पादुकोण अपनी फिटनेस और सेहत पर पूरा ध्यान दे रही हैं।

दीपिका पादुकोण चाहती है कि वो जल्द से जल्द फिट हो जाए ताकि उनको एक्शन सीन्स करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। बता दें फिल्म पठान के बाद दीपिका पादुकोण को शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग भी करनी है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण 83, महाभारत, नाग अश्विन की अगली फिल्म में भी काम कर रही हैं। नाग अश्विन की फिल्म में दीपिका पादुकोण साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।