Neetu Kapoor ने किया खुलासा, ऋषि कपूर ने टेलीग्राम भेजकर किया था प्रपोज, लिखी थीं ये बातें

HomeCinema

Neetu Kapoor ने किया खुलासा, ऋषि कपूर ने टेलीग्राम भेजकर किया था प्रपोज, लिखी थीं ये बातें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो शायद कभी भुलाई नहीं जा सकती हैं। इन जोड़ियों में हेमा मालिनी-धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन और ऋ

बुलबुल फिल्म समीक्षा | Webdunia Hindi
Drugs Case में भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया न्यायिक हिरासत में, बेल पर सुनवाई आज
Sushant Singh Rajput पर फिल्म बनाने को लेकर राम गोपाल वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो शायद कभी भुलाई नहीं जा सकती हैं। इन जोड़ियों में हेमा मालिनी-धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन-जया बच्चन और ऋषि कपूर-नीतू सिंह की जोड़ी शामिल है। आज भले ही ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं है उनका परिवार और फैंस उन्हें एक पल के लिए भी भूल नहीं सकें। आए दिन ऋषि कपूर की फैमिली उन्हें यादकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती है। इसी बीच ऋषि की पत्नी और एक्ट्रेस नीतू सिंह सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के मंच पर पहुंचीं जहां उन्होंने सबके साथ ढेर सारी मस्ती की। साथ ही नीतू ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए यह भी बताया कि ऋषि कपूर ने उन्हें किस तरह से टेलीग्राम भेजकर प्रपोज किया था।

ऋषि कपूर के निधन बाद नीतू सिंह पहली बार किसी मंच पर आएंगी। ‘इंडियन आइडल 12’ का ये एपिसोड इस वीकेंड रात 9:30 बजे के नए समय पर दिखाया जाएगा। यह एपिसोड ऋषि और नीतू कपूर स्पेशल होगा। शो के दौरान नीतू ने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे ऋषि कपूर ने उन्हें टेलीग्राम भेजकर प्रपोज किया था। उन्होंने बताया, ‘उस वक्त ऋषि कपूर पेरिस में थे और वो कश्मीर में शूटिंग कर रही थीं। अचानक शूटिंग के दौरान ही उन्हें ऋषि का टेलीग्राम मिला कि वो उन्हें काफी मिस करते हैं और मुझसे प्यार करते हैं।’

नीतू ने अगे कहा, ‘आज दानिश की परफॉर्मेंस में वह ऋषि की झलक देख सकती थी, क्योंकि वो भी आपकी तरह पूरे दिल से परफॉर्म करते थे। यहां तक कि आपके लुक्स भी ऋषि से काफी मिलते-जुलते हैं।’