मौलाना मुफ्ती अनस संग निकाह के बाद सना खान ने बदला इंस्टाग्राम पर नाम

HomeCinema

मौलाना मुफ्ती अनस संग निकाह के बाद सना खान ने बदला इंस्टाग्राम पर नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान, मौलाना मुफ्ती अनस संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर लाल लहंगे में फोटो पोस्ट कर सभी को श

अक्षय खन्ना का बदला अवतार देख दंग रह गए फैंस, अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मचाएंगे धमाल
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में ऐसी लगती थीं रवीना टंडन, आप भी देखिए इन सितारों के Throwback लुक
विकास गुप्ता का पार्थ समथान,प्रियांक शर्मा और शिल्पा शिंदे पर बड़ा आरोप वीडियो Vikas Gupta accepted he’s bisexual focused priyank sharma, parth samthaan shilpa shinde

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान, मौलाना मुफ्ती अनस संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर लाल लहंगे में फोटो पोस्ट कर सभी को शॉक कर दिया। यहां तक कि इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सना खान ने अपना नाम भी बदल लिया है। वह अब सईद सना खान हो चुकी हैं।

बता दें कि सना खान का निकाह के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सना खान ने व्हाइट कलर का गाउन पहना था। वहीं रिसेप्शन के लिए उन्होंने लाल रंग का लहंगा कैरी किया था। शौहर मुफ्ती अनस ने व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहना था।

हाथों पर मेहंदी और हेवी जूलरी पहने सना खान बेहद खूबसूरत लग रही थीं। निकाह की फोटो शेयर करते हुए सना खान ने लिखा था, “एक-दूसरे को प्यार किया अल्लाह के खातिर, एक-दूसरे से शादी की अल्लाह के खातिर, दुनिया में अल्लाह हम दोनों को साथ रखे। जन्नत में दोनों को फिर से एक करे।”