Rambo Remake से जुड़ा Prabhas का नाम तो खौला Tiger Shroff का खून, वायरल खबरों पर दिया बड़ा बयान

HomeCinema

Rambo Remake से जुड़ा Prabhas का नाम तो खौला Tiger Shroff का खून, वायरल खबरों पर दिया बड़ा बयान

अभी कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म रैंबो रीमेक (Rambo Remake) को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने

अजय देवगन के साथ पान मसाला के एड में नजर आकर ट्रोल हुए शाहरुख खान, ये सेलेब्स भी कर चुके हैं पान मसाला प्रमोट
हाल ही में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक ट्रोल को तब जमकर लताड़ लगाई. एक ट्रोल ने उन्हें लेकर बेहद भद्दा कमेंट किया था.
“अब तो जागो! इंडस्ट्री में तुम्हारा कोई नहीं है” एक्टर ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर खोला राज Detective Byomkesh Bakshy Neeraj Kabi On Sushant Singh Rajput Suicide that is get up name

अभी कुछ ही दिन पहले बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म रैंबो रीमेक (Rambo Remake) को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ की इस धांसू एक्शन एंटरटेनर फिल्म में साउथ फिल्म स्टार प्रभास (Prabhas) की एंट्री होने वाली है। कहा जा रहा था कि टाइगर श्रॉफ के बिजी शेड्यूल की वजह से फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद उनकी जगह साउथ फिल्म स्टार प्रभास को फिल्म के लिए अप्रोच कर रहे हैं।

यही नहीं, सुनने में आया था कि फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म के लिए प्रभास की पैन इंडिया इमेज को भी भुनाना चाहते हैं। इसी वजह से उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। इन खबरों से फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ के फैंस के बीच हलचल मच गई थी। टाइगर के उन फैंस को इन वायरल खबरों से करारा झटका लगा था, जो उन्हें सिल्वेस्टर स्टेलॉन के रोल में एकदम फिट देखते थे। ऐसे में बीते दिनों सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर खासा बज रहा था।

अब इन रिपोर्ट्स पर खुद फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ ने बड़ा बयान दे दिया है। स्पॉटबॉय ई की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ ने इन खबरों को बकवास बताया है। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म में प्रभास के उन्हें रिप्लेस करने की खबरों पर कहा, ‘बकवास, धरती पर इस तरह की खबरें आखिर आती कहां से है और क्यों?’ टाइगर श्रॉफ के इस बयान से साफ है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं और बने रहेंगे।