Birthday special: शोभा से पहले हेमा मालिनी को जीवनसाथी बनाना चाहते थे जितेंद्र, फिर क्यों टूटा था रिश्ता?

HomeCinema

Birthday special: शोभा से पहले हेमा मालिनी को जीवनसाथी बनाना चाहते थे जितेंद्र, फिर क्यों टूटा था रिश्ता?

बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र ( jithendra) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. अपनी नायाब एक्टिंग के ल

Fighter: Hrithik Roshan और Deepika Padukone के फैंस का लंबा हुआ इंतजार, अब इस दिन फिल्म देख पाएगी सिनेमाघरों का मुंह
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music business and mafiagang
‘धाकड़’ की शूटिंग खत्म कर अर्जुन रामपाल ने खोली शैंपेन की बॉटल, कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र ( jithendra) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. जितेंद्र का जन्म 7 अप्रैल 1942 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. अपनी नायाब एक्टिंग के लिए जाने जाने वाले जितेंद्र ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. जितेंद्र एक ऐसे एक्टर हैं जिनको उनके दौर का बेहतरीन डांसर कहा जाता है. एक्टर को आज भी फैंस ‘जम्पिंग जैक’ के नाम से जानते हैं. जितेंद्र ने शोभा से शादी की है, लेकिन क्या आपको पता है पत्नी शोभा के अलावा एक्टर का दिल किस पर आया था.

जितेंद्र ( jithendra) ने खुशबू जैसी शानदार फिल्म में काम किया है. एक्टर भले आज बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन उनकी चर्चा हमेशा फैंस के बीच होती रहती हैं. आज हम आपको एक्टर के प्यार के बारे में सभी को रूबरू करवाएंगे.

एक दौर था जब धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं. कहते हैं जितेंद्र भी उस वक्त स्टार बन चुके थे. ऐसे में कहा जाता है कि जितेंद्र को लगा कि अगर वह हेमा मालिनी से शादी कर लें तो वह भी धर्मेंद्र की तरह लकी हीरो बन जाएंगे. इस कारण जितेन्द्र ने अपनी मां को हेमा की मां से मिलने तक भेज दिया था. लेकिन हेमा की मां बेटी के फैसले के साथ रहना पसंद करती थीं.

एक वक्त ऐसा भी जब दोनों स्टार के परिवार की आपस मुलाकात भी हुई थी. आज दोनों की शादी भी हो जाती लेकिन जितेंद्र मंगनी के तुरंत बाद शादी करना चाहते थे. हेमा मालिनी शादी के तैयार भी हो गई थीं.

उन्हीं दिनों जितेंद्र की गर्लफ्रेंड शोभा सिप्पी अपने परिवारवालों के साथ मद्रास पहुंच गईं और जितेंद्र शादी पर विराम लग गया. कहा जाता है हेमा ने खुद जितेंद्र से शादी करने से मना कर दिया. फिर बार में 1974 में जितेंद्र भी शोभा के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे.

साल 1983 में’हिम्मतवाला’ रिलीज हुई. फिल्म में श्रीदेवी जितेंद्र नजर आए. फिल्म के पहले ही कहते हैं कि श्रीदेवी जितेंद्र की बड़ी फैन थीं. श्रीदेवी के फिल्म के कास्ट होने की बात शोभा तक भी पहुंच गई थी. जिससे दोनों के बीच तनाव आ गया था. ऐसे में जितेंद्र ने घर बुलाकर श्रीदेवी को अपनी पत्नी से मिलवायाथा. यही मुलाकात जितेन्द्र और श्रीदेवी के रिश्ते में खटास की वजह बन गई.