Box Office Collection: हिना खान की ‘हैक्ड’ पर भारी पड़ी ‘मलंग’, शिकारा ने

HomeCinema

Box Office Collection: हिना खान की ‘हैक्ड’ पर भारी पड़ी ‘मलंग’, शिकारा ने

Box Office Collection: हिना खान की 'हैक्ड' पर भारी पड़ी 'मलंग', शिकारा ने किया निराश शुक्रवार को फिल्मी दुनिया से एक साथ तीन फिल्में पर्दे पर

Sunny Deol की नई फिल्म का ऐलान, Pooja Bhatt सहित कई सितारे आएंगे नज़र,
‘रेस 4’ के लिए मेकर्स ने कसी कमर, क्या सलमान को सैफ साथ करनी होगी फिल्म?
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड पर आयशा कपूर का खुलासा मुझसे की थी बात Sushant Singh Rajput pal ayesha adlakha revealed about sushant suicide

Box Office Collection: हिना खान की ‘हैक्ड’ पर भारी पड़ी ‘मलंग’, शिकारा ने किया निराश

शुक्रवार को फिल्मी दुनिया से एक साथ तीन फिल्में पर्दे पर उतरी। बॉलीवुड में किसी ने डेब्यू किया तो किसी की नई जोड़ी ने सबका दिल जीतने की कोशिश की। इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म मलंग रिलीज हुई तो इसी के साथ विधु विनोद चोपड़ा की कश्मीरी पंडितों पर आधारित फिल्म ‘शिकारा’ भी पर्दे पर उतरी। इतना ही नहीं छोटे पर्दे से शुरुआत करने वाली हिना खान की फिल्म ‘हैक्ड’ रिलीज हुई। आईए आपको बताते हैं कि तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कितनी कमाई की।

फिल्म मलंग

आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी की फिल्म ‘मलंग’  ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग की। फिल्म ने पहले दिन ही धमाकेदार शुरुआत करते हुए करोड़ों में कमाई की है। फिल्म ने रिलीजी के पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की है। आपको बता दें कि फिल्म में दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

फिल्म शिकारा

इसके बाद आपको लिए चलते हैं विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ पर। यह फिल्म कश्मिरी पंडितों पर आधारित फिल्म है। मलंग के सामने ये फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म कश्मीरी पंडितों का दर्द बयां करती है लेकिन फिल्म दर्शकों को फिल्म की कहानी के साथ बांधने में कामयाब नहीं हुई। फिल्म ने पहले दिन केवल 75 लाख रुपये की कमाई की है। बता दें कि इस फिल्म में सादिया और आदिल खान मुख्य भूमिका के रूप में नजर आए। ये दोनों ही कलाकार फिल्म इंडस्ट्री के लिए बिल्कुल नए हैं।

फिल्म हैक्ड

हिना खान की डेब्यू फिल्म ‘हैक्ड‘  ने रिलीज के पहले दिन केवल 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।  हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म अभी अच्छा कलेक्शन कर लेगी। लेकिन बता दें कि रिलजी के दूसरे दिन तीनों ही फिल्मों को नुकसान हो सकता है। ऐसा इसलिए की दिल्ली में इलेक्शन की वजह से सिनेप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स शनिवार को शाम तक बंद रहेंगे। जिससे फिल्मों को काफी नुकसान होने की उम्मीद है।