HomeCinemaNews

मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor

[ad_1] मैनेजर का बयान दर्ज पुलिस ने आज सुशांत सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर श्रुती मोदी और पी.आर टीम से राधिका निहलानी का बयान भी दर्ज किया है।

बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have fun fathers day 2020 with stunning footage
Unique:”फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री का माहौल खतरनाक, नहीं मिलता सम्मान” – मोनाली ठाकुर Unique singer monali thakur on nepotism in music trade and mafiagang
सुशांत सिंह राजपूत के फैंस नाराज, करीना कपूर ने सारा को कहा था पहले हीरो से डेट मत करना

[ad_1]

मैनेजर का बयान दर्ज

मैनेजर का बयान दर्ज

पुलिस ने आज सुशांत सिंह राजपूत की बिजनेस मैनेजर श्रुती मोदी और पी.आर टीम से राधिका निहलानी का बयान भी दर्ज किया है।

यशराज फिल्म्स

यशराज फिल्म्स

सुशांत ने अब तक यशराज फिल्म्स के साथ दो फिल्मों में काम किया है। इनमें 2013 में आई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस और 2015 में आई फिल्म ब्योमकेश बख्शी शामिल हैं।

तीन फिल्मों का कांट्रैक्ट

तीन फिल्मों का कांट्रैक्ट

रिपोर्ट्स हैं कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इनमें से एक फिल्म पानी भी थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए सुशांत ने कई महीनों तक तैयारी भी की। लेकिन यशराज ने बीच में इस फिल्म को प्रोड्यूस करने से इंकार कर दिया। इस निर्णय से अभिनेता और डायरेक्टर काफी निराश हुए थे। सुशांत ने इस फिल्म को काफी वक्त और मेहनत दी थी।

आदित्य चोपड़ा ने नहीं करने दी थीं फिल्में!

आदित्य चोपड़ा ने नहीं करने दी थीं फिल्में!

वहीं, रिपोर्ट्स में यह भी है कि कांट्रैक्ट के बीच में संजय लीला भंसाली ने सुशांत को राम-लीला और बाजीराव मस्तानी के लिए अप्रोच किया था। लेकिन आदित्य चोपड़ा ने सुशांत को देने से इंकार कर दिया। जबकि कांट्रैक्ट में होते हुए भी रणवीर सिंह को काम करने की इजाजत मिल गई।

पुलिस की जांच

पुलिस की जांच

सुशांत के घर से उनकी पांच निजी डायरी मिली हैं। इसके अलावा पुलिस ने 13 लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इनमें सुशांत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, दोस्त मुकेश छाबड़ा, उनके पिता, तीन बहनें शामिल हैं। हालांकि सुशांत के परिवार ने अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

सुशांत सिंह राजपूत का निधन

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। जिसके बाद से पुलिस जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link