Pooja Bhatt का खुलासा संजय दत्त को पहली बार KISS करने पर एक्ट्रेस के पिता ने दी थी ये सलाह, रखती हैं हमेशा याद

HomeCinema

Pooja Bhatt का खुलासा संजय दत्त को पहली बार KISS करने पर एक्ट्रेस के पिता ने दी थी ये सलाह, रखती हैं हमेशा याद

मशहूर फिल्मकार और अभिनेत्री पूजा भट्ट एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बॉम्बे ब

सुशांत की मौत के बाद भेदभाव पर अभय देओल का बड़ा बयान, अवॉर्ड फंक्शन को बताया फैमिली अवॉर्ड- खुलासा Abhay Deol submit on bollywood awards Hypocrisy Reveals how movie business Bias
सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत को माना था अपना कोच, थ्रोबैक वीडियो वायरल
14 साल बीते, राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन संग नहीं की कोई फिल्म, पता है क्यों?

मशहूर फिल्मकार और अभिनेत्री पूजा भट्ट एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स में नजर आने वाली हैं। अपनी इस सीरीज का पूजा भट्ट जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। बॉम्बे बेगम्स के प्रमोशन के दौरान उन्होंने फिल्म में अपने पहले किसिंग सीन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

पूजा भट्ट ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स के अलावा महिलाओं के मुद्दों पर भी ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान पूजा भट्ट ने बताया कि जब उन्होंने फिल्म में अपना पहला किसिंग सीन किया था तो उनके पिता निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट ने क्या सलाह दी थी। पूजा भट्ट ने पहली बार अभिनेता संजय दत्त के साथ फिल्म सड़क में किसिंग सीन फिल्माया था।

इस किसिंग सीन को फिल्माते समय पूजा भट्ट काफी परेशान थी तो महेश भट्ट ने उनको ऐसी सलाह दी थी जिसे वह हमेशा याद करती हैं। पूजा भट्ट ने कहा, ‘मासूमियत का दृष्टिकोण होना चाहिए। यह पहला सबक मैंने कई साल पहले फिल्म सड़क के सेट पर सीखा था, जब मैंने अपने आइकन संजय दत्त को किस किया था। मैं 17-18 साल की थी और मैंने उस इंसान को किस जिसका पोस्टर मैं अपने कमरे में रखती थी’।