नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में नजर आएंगी मनीषा कोइराला

HomeCinema

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में नजर आएंगी मनीषा कोइराला

नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में नजर आएंगी मनीषा कोइराला, बॉलीवुड सिनेमा अभिनेत्री मनीषा कोइराला जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी अ

RakshaBandhan:अक्षय की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ की शूटिंग शुरू, इन अभिनेत्रियों को मिला बहनों का रोल
इस एक्ट्रेस ने दिए बॉलीवुड में सबसे ज्यादा रेप सीन, हुस्न पर मरते थे लोग मगर 27 की उम्र में ही चली गई जान
सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT
नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में नजर आएंगी मनीषा कोइराला,
बॉलीवुड सिनेमा अभिनेत्री मनीषा कोइराला जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपनी अगली फिल्म ‘मस्का’ में नजर आएंगी। फिल्म में निकिता दत्ता, प्रीत कमानी और सेंसेशनल युवा गायिका शिरली सेतिया भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म का प्रमोशनल फर्स्ट लुक वीडियो जारी किया है। वीडियो में  प्रीत कमानी और शिरली सेतिया को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी भी इसी जोड़े पर आधारित है। 
Image result for maska manisha koirala
फिल्म की कहानी
फिल्म मस्का के निर्माताओं ने फिल्म के बारे में बताते हुए कहा था कि विश्वास में सफलता उन लोगों को मिलती है जो सपने देखने की हिम्मत करते हैं। एक भटका हुआ नौजवान करोड़पति एक फिल्म स्टार बनने की अपनी कल्पना को पूरा करने के लिए एक हताशा भरी यात्रा पर निकलता है। फिर उसे एक खुले ख्यालात वाली एक लड़की मिलती है, जिससे वह प्यार करने लगता है। वही लड़की उस लड़के को सपने और भ्रम के बीच के बारीक अंतर का पता लगाने में मदद करती है।
‘द बिग बुल’ से होगी वापसी
इस फिल्म से निर्देशन की शुरुआत करने वाले नीरज उध्वनी ने इस फिल्म की घोषणा पिछले साल अप्रैल में की थी। हालांकि अब फिल्म निर्माताओं ने इस साल मार्च में रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें कि फिल्म की तारीख की अभी कोई घोषणा नहीं की गई। मनीषा कोइराला की बात करे तो उन्हें आखिरी बार संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, अली फजल, सत्यजीत दुबे, और अमायरा दस्तूर के साथ फिल्म ‘प्रस्थानम’ में देखा गया था। इतना ही नहीं अभिनेत्री निकिता दत्ता गोल्ड, कबीर सिंह सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं। बता दें कि अब वह अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज के साथ फिल्म ‘द बिग बुल’ भी नजर आने वाली है।