रामयुग में इस अभिनेत्री को मिला मंदोदरी का किरदार

HomeCinema

रामयुग में इस अभिनेत्री को मिला मंदोदरी का किरदार

रामयुग में इस अभिनेत्री को मिला मंदोदरी का किरदार अभिनेत्री ममता वर्मा को कौन नहीं जानता अपनी अदाकारी से हजारों दिलों पर राज करने वाली मम

Fat To Fit हुए आमिर खान के बेटे जुनैद खान, दिखा गजब का ट्रांसफोर्मेशन, तस्वीरें और वीडियो वायरल
रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ शेयर की बेहद रोमांटिक तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
सोनू निगम के सपोर्ट में उतरे ट्विटर फैंस, भूषण कुमार को एक्सपोज करने की दी थी धमकी twitter pattern Sonu Nigam on T-series Bhushan kumar days after calling music mafia in bollywood
रामयुग में इस अभिनेत्री को मिला मंदोदरी का किरदार
अभिनेत्री ममता वर्मा को कौन नहीं जानता अपनी अदाकारी से हजारों दिलों पर राज करने वाली ममता जल्द ही निर्देशक कुणाल कोहली की फिल्म रामयुग में मंदोदरी के किरदार में दिखाई देंगी। ममता धारावाहिक एक दूजे के वास्ते सीजन 2 में मिसेज मल्होत्रा का किरदार निभा रही है। अपने इस नए अनुभव को साझा करते हुए क्या कहा आईए आपको बताते हैं। 
Image result for film ram yug
ममता की कहानी उनकी जुबानी
ममता ने अपनी बात को साझा करते हुए कहा कि रंगमंच ने मुझे खुद को किरदारो के हिसाब से बदलना सिखाया और मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं कि रंगमंच की इस सीख ने मुझे विज्ञापन फिल्मों, टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में अपने पैर जमाने में मदद की।
Image result for film ram yug mamta verma
फिल्म रामयुग पर बोलते हुए वह कहती हैं कि मैं निर्देशक कुणाल कोहली की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे रामायण का ऐसा किरदार दिया जिसकी आभा इस कहानी की महिला किरदारों में सबसे अलग रही है। ये एक ऐसा किरदार है जो दुनिया को जीतने वाले रावण का भी पूरे आत्मसम्मान के साथ सामना करता है। रावण को समझा सकने वाली मंदोदरी को कैमरे के सामने जीने का अनुभव मैं कभी नहीं भूल सकती। इस किरदार के लिए मैंने काफी तैयारी की और शूटिंग के समय जिस तरह मुझे मुक्त रूप से ये किरदार निभाने की छूट मिली, वैसी आजकल के सिनेमा में मुश्किल से ही मिलती है।’
बता दें कि विज्ञापन की दुनिया में ममता का सिक्का चलता है। अभी तक वह 100 विज्ञापन एड कर चुकी है। धारावाहिकों के अपने किरदारों के बारे में ममता का कहना है कि टेलीविजन पर अदाकारी का मैंने कोई दायरा नहीं बनाया है। अपने से थोड़े ही कम उम्र के कलाकारों की मां बनना किसी चुनौती से कम नहीं है। मुझे ऐसे किरदार पसंद आते हैं जिनमें कहानी के मुख्य किरदारों को गढ़ने या उनकी विचारधारा प्रभावित करने का माद्दा हो। एक दूजे के वास्ते का नए सीजन में मेरा किरदार ऐसी ही एक मां का है।
Image result for film ram yug