दिव्यांका त्रिपाठी भी हो चुकी हैं आपत्तिजनक व्यवहार का शिकार, बोलीं-दो बार एक्टर ने गलत कमेंट पास किया था

HomeTelevision

दिव्यांका त्रिपाठी भी हो चुकी हैं आपत्तिजनक व्यवहार का शिकार, बोलीं-दो बार एक्टर ने गलत कमेंट पास किया था

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों शो 'क्राइम पेट्रोल सतर्क: वुमन अगेंस्ट क्राइम' में नजर आ रही हैं। शो होस्टिंग के जरिए वे महिलाओं को अपने साथ

Imlie में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट, Anupamaa के दर्शकों को लगने वाला है शॉक
KBC 13: बिग बी ने बता दी है रजिस्ट्रेशन की तारीख, आप भी पा सकते हैं फिर से करोड़ों कमाने का मौका
Khatron Ke Khiladi 11: अभिनव शुक्ला हुए बाहर, राहुल वैद्य सहित इन कंटस्टेंट ने बनाई टॉप 5 में जगह!

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों शो ‘क्राइम पेट्रोल सतर्क: वुमन अगेंस्ट क्राइम’ में नजर आ रही हैं। शो होस्टिंग के जरिए वे महिलाओं को अपने साथ होने वाले क्राइम के खिलाफ कदम उठाने के लिए जागरुक कर रही हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि दिव्यांका भी अपनी रियल लाइफ में आपत्तिजनक व्यवहार का शिकार हो चुकी हैं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत के दौरान दिव्यांका ने बताया कि उनके साथ भी गलत व्यवहार हो चुका है और उन्हें अफसोस है कि उस वक्त उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया था।

मैं एक जानी-मानी एक्ट्रेस हूं, ऐसे में सामने वाले को डरना चाहिए था
दिव्यांका त्रिपाठी बताती हैं, “हाल ही में मेरे साथ ऐसी घटना घटी थी, जहां किसी एक्टर ने मेरे साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया था, आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। मैं एक जानी-मानी एक्ट्रेस हूं, ऐसे में सामने वाले को डरना चाहिए था। उन्हें ये समझना चाहिए था कि मैं अपनी आवाज उठा सकती थी। उनके खिलाफ मैं मीडिया में भी आवाज उठा सकती थी, लेकिन सामने वाला डरा ही नहीं। उसने मेरे ऊपर आपत्तिजनक कमेंट पास किया और मैं शॉक्ड हो गई थी। जब तक मैं कुछ बोल पाती, सामने वाला निकल गया था। मुझे आज भी अफसोस होता है कि मैंने उस वक्त उसे पलटकर जवाब क्यों नहीं दिया था।”