Mirzapur 2: सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन के हीरो हैं गुड्डू पंडित और गोलू

HomeTelevision

Mirzapur 2: सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन के हीरो हैं गुड्डू पंडित और गोलू

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर लगभग दो साल पहले आई। यह एक पहली वेब सीरीज थी, जिसमें वो सभी चीज थी, जो ऑडियंस एक फिल्म में चाहती थी। तभ

Bigg boss 13 यहाँ लोगों को सच के नाम पर न्यूज़ एंकर्स की तरह चिल्लाते
Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan पर जमकर प्यार लुटाती हैं Jyoti Gauba, ऑनस्क्रीन रहता है 36 का आंकड़ा
रुपाली गांगुली के ऑन-स्क्रीन पति को हुआ कोरोना! लेकिन दी ये खुशखबरी

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर लगभग दो साल पहले आई। यह एक पहली वेब सीरीज थी, जिसमें वो सभी चीज थी, जो ऑडियंस एक फिल्म में चाहती थी। तभी इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ी। 2 साल के इंतजार के बाद मिर्जापुर का दूसरा सीजन आ गया है। मिर्जापुर 2 के पहले दो एपिसोड में ही आपको पता चल जाएगा कि मिर्जापुर सीजन 1 इतना सक्सेस कैसे हुआ? लाउडमाउथ कैरेक्टर, ज्यादा हिंसा, गालियां और ऐसा लगता है कि इस बार भी मिर्जापुर अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

मिर्जापुर 2 में सीजन 1 कई घटनाओं की वजह को दिखाता है। हर किसी के दिमाग में बदला चल रहा है और कौन किसको मारना चाहता है, यह भी बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। अगर आपने इसके प्लॉट को नजदीकी से देखा होगा तो इसे एक मिनट से पहले ही समझ जाएंगे। सीरीज का कॉमन ग्राउंड बदला लेना है। पहले सीजन में हीरो जैसे कैरेक्टर की जो कमी थी, दूसरे सीजन में श्वेता त्रिपाठी शर्मा के गोलू और अली फजल के गुड्डू पंडित ने पूरा किया है।