Big Boss 14 : एजाज-पवित्रा की लड़ाई अली को लगी एक्टिंग

HomeTelevision

Big Boss 14 : एजाज-पवित्रा की लड़ाई अली को लगी एक्टिंग

बिग बॉस हाउस में एजाज खान और पवित्रा पुनिया का रेड जोन में जाना और दोनों का आपस में लड़ना चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार के एपिसोड में दोनों के बीच जमक

टॉप 5 से बाहर हुआ Indian Idol 12, लिस्ट में शामिल हैं Anupamaa, Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के नाम
Anupama से Sudhanshu Pandey की छुट्टी की अफवाहों के बीच मेकर्स ने बताया सच, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
अनुपमा और वनराज को मिलेगी बुरी खबर, चुकाना होगा 20 लाख का कर्ज

बिग बॉस हाउस में एजाज खान और पवित्रा पुनिया का रेड जोन में जाना और दोनों का आपस में लड़ना चर्चा में बना हुआ है। मंगलवार के एपिसोड में दोनों के बीच जमकर तनातनी दिखी। इसे लेकर अब काम्या पंजाबी और अली गोनी ने रिएक्ट किया है।

एजाज-पवित्रा पर अली-काम्या ने किया कमेंट
एजाज और पवित्रा की लड़ाई का मजाक उड़ाते हुए अली ने ट्वीट कर लिखा- यार ये पवित्रा और एजाज सिर्फ मुझे लगता है कि ये एक्टिंग कर रहे हैं या सबको ऐसा ही लगता है? ऐसा लग रहा है किसी हिंदी फिल्म का स्पूफ चल रहा है। अली गोनी के इस ट्वीट पर फैंस के भी मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। बता दें, बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क में एजाज और पवित्रा संचालक थे। इस दौरान फैसले को लेकर दोनों के बीच ठन गई और वे किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

वहीं काम्या पंजाबी ने भी एजाज और पवित्रा के बारे में कमेंट किया है। काम्या ने लिखा- एजाज और पवित्रा इनता क्यों सड़ रहे हैं? ये लोग भी तो दूसरों को निकालने के लिए ही टास्क कर रहे थे ना। भजन तो नहीं करने खड़े थे। मालूम हो, रेड जोन में जाकर एजाज और पवित्रा बिल्कुल भी खुश नहीं हैं।

उनका मानना है कि वे दोनों रेड जोन में जाना डिजर्व नहीं करते हैं। ये टास्क उनकी टीम को जीतना चाहिए था, लेकिन बहुमत के आधार पर हुए फैसले की वजह से वे टास्क हारे। रेड जोन में पहुंचकर कई दफा एजाज और पवित्रा का गुस्सा दिखा। इसी बात पर काम्या ने रिएक्ट किया है।