Neha Dhupia से शख्स ने मांगी ब्रेस्टफीडिंग की वीडियो, एक्ट्रेस ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

HomeCinema

Neha Dhupia से शख्स ने मांगी ब्रेस्टफीडिंग की वीडियो, एक्ट्रेस ने इस तरह दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को ल

RRR: अब तक की सबसे बड़ी डील, 325 करोड़ रुपये में बिके फिल्म के पोस्ट रिलीज डिजिटल-सैटेलाइट राइट्स
रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत सिंह राजपूत के इस करीबी दोस्त को पुलिस ने बुलाया Sushant singh rajput’s Dying- Mumbai Police information Sushant buddy Siddharth Pitani assertion
बॉक्स ऑफिस पर इस दिन आमने सामने होंगी बबली और थलाइवी, साल का बड़ा महामुकाबला

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों को लेकर भी बेबाकी से अपनी राय देती रहती हैं। हालांकि बहुत बार नेहा धूपिया को अपनी राय की वजह से ट्रोल होना पड़ता है, लेकिन वह ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी देती रहती हैं। अब एक बार फिर से नेहा धूपिया ने उन्हें ट्रोल करने वाले एक शख्स को बेबाकी से जवाब दिया है।

नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में वह बेटी को ब्रेस्टफीडिंग करवाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर एक शख्स ने ऐसा कमेंट किया, जिसपर नेहा धूपिया भड़क गईं और उसको करारा जवाब भी दिया है।

दरअसल नेहा धूपिया की ब्रेस्टफीडिंग वाली तस्वीर पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिख, ‘क्या आप अपना ब्रेस्टफीडिंग वीडियो पोस्ट कर सकती हैं? विनम्र निवेदन हैं।’ यह कमेंट देखकर नेहा धूपिया बुरी तरह भड़क गईं और उस शख्स के इस कमेंट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस कमेंट के साथ अभिनेत्री ने लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख और कमेंट करने वाले शख्स को मुंहतोड़ जवाब भी दिया है।

नेहा धूपिया ने अपने कमेंट में लिखा, ‘मैं सामान्यत: ऐसे कॉमेन्ट्स को या तो अनदेखा करती हूं या फिर डिलीट कर देती हूं लेकिन मैं यह सबके सामने लेकर आई। ऐसे लोग ही ब्रेस्टफीडिंग की स्थिति को कई मांओं के लिए शर्मनाक बना देते हैं।’ वहीं ब्रेस्टफीडिंग की अपनी तस्वीर के साथ नेहा धूपिया ने पोस्ट में लिखा, ‘नई मां की यात्रा कुछ ऐसी होती है कि केवल वही समझ सकती हैं। हम लोग एक तरफ हैप्पी साइड देखते हैं लेकिन दूसरी ओर यह भारी जिम्मेदारियां से भरा और भावनात्मक रूप से थकान से भरा होता है।’