सलमान खान ऐसे कर रहे लोगों की मदद

HomeCinema

सलमान खान ऐसे कर रहे लोगों की मदद

देश में कोरोना से बढ़ते मौतों के आंकड़े और वायरस की चपेट में आते लाखों लोगों की संख्याओं ने लोगों का दिल दहलाकर रख दिया है. एक तरफ जहां देश दवाईयों से

अर्जुन कपूर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- यदि मेरी एक दिन की कमाई 16 करोड़ होती तो मदद नहीं मांगता
सड़क 2 भी होगी ओटीटी पर रिलीज? Sadak 2 taking pictures will begin quickly and it’ll launch on OTT
ऑस्कर की रेस में रिज अहमद, शबाना बोलीं- मुस्लिम होने को क्यों हाइलाइट किया जा रहा?

देश में कोरोना से बढ़ते मौतों के आंकड़े और वायरस की चपेट में आते लाखों लोगों की संख्याओं ने लोगों का दिल दहलाकर रख दिया है. एक तरफ जहां देश दवाईयों से लेकर खाने पीने की किल्लतों से जूझ रहा है, तो वहीं फिर से आम लोगों के साथ ही सेलेब्स भी लोगों की मदद के लिए उतर आए हैं. इसी कड़ी में अब बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान भी सामने आ गए हैं.

देश में चल रहे कोरोना महामारी के खिलाफ जारी जंग में सलमान खान अहम भूमिका निभा रहे हैं. खान ने अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए रविवार को खाने के पांच हजार पैकेट भेजवाया है. ये सब सलमान की टीम के साथ ख़ुद भाईजान की निगरानी में हो रहा है. फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भेजे जा रहे खाने को सलमान ख़ान खुद टेस्ट कर रहे हैं उसके बाद वो खाना आगे भेजा जा रहा है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बता दें कि बीते साल सलमान खान ने लॉकडाउन के समय में गरीबों और जरूरमंदों को खाने से लेकर अन्य जरूरी समान मुहैया करवाने में मदद की थी. अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में फिर से दिग्गज अभिनेता ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करने का फैसला किया है.

वीडियो में आप सलमन खान को देख सकते हैं. इस वीडियो में खुद खाना चख कर देख रहे हैं. साथ ही उन्होंने किस तरह से पैकिंग की गई है ये भी देखा. सलमान ने गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए खाना चखने के बाद तुरंत मास्क पहना. वहीं तैयारी कर रही पूरी टीम भी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करती नजर आई.