Mukesh Ambani House Bomb Threat News : अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाले SUV केस का तिहाड़ से जुड़ रहा लिंक, जानें पूरा मामला

HomeNews

Mukesh Ambani House Bomb Threat News : अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाले SUV केस का तिहाड़ से जुड़ रहा लिंक, जानें पूरा मामला

बिजनसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर गाड़ी से जिलेटिन के मामले अभी भी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। इसको लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में भी भाजपा-शि

Psychological well being considerations: Worrying easy methods to afford costly remedy? Right here’s a means… – extra way of life
मनोज बाजपेयी की फिल्म की शूटिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध, जानें क्यों उठाया ये कदम?
अमेरिका में खिलखिलाती धूप का आनंद लेती नजर आईं सनी लियोनी, तस्वीर वायरल

बिजनसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर गाड़ी से जिलेटिन के मामले अभी भी कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। इसको लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में भी भाजपा-शिवसेना आमने सामने हैं।

बिजनसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक के मामले के तार अब तिहाड़ से जुड़ते नजर आ रहे हैं। एक प्राइवेट साइबर एजेंसी का कहना है कि जैश उल हिंद से जुड़ा टेलीग्राम लिंक तिहाड़ जेल में ही बना था। जैश उल हिंद संगठन ने ही बिजनसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली एसयूवी खड़ी करने की जिम्मेदारी ली थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जांच एजेंसी ने एक प्राइवेट साइबर फर्म से उस फोन की लोकेशन का पता लगाने को कहा था जिसके जरिये टेलीग्राम चैनल क्रिएट किया गया था। हालांकि साइबर एजेंसी का नाम सामने नहीं आया है। प्राइवेट साइबर एजेंसी की रिपोर्ट को केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ शेयर कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार यह टेलीग्राम चैनल 26 फरवरी को दोपहर करीब 3.20 बजे क्रिएट किया गया। 27 फरवरी की रात को ही इस टेलीग्राम चैनल के जरिये अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली गई।