SUV की टेस्ट ड्राइव पर निकलीं करीना, छोटे नवाब के वेलकम के लिए घर आएगी करोड़ों की कार

HomeLife Style

SUV की टेस्ट ड्राइव पर निकलीं करीना, छोटे नवाब के वेलकम के लिए घर आएगी करोड़ों की कार

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नई कार की टेस्ट ड्राइव के लिए घर से बाहर निकले थे. करीना और सैफ ने साथ में मर्सडीज

Sunil Grover : रोते हुए को भी हँसाने का हुनर रखते हैं यह कलाकार
Sunil Pal जानिए हास्य कलाकार सुनील पाल के जीवन से जुडी कुछ खास बातें
Sunny Leone ने मुंबई में खरीदा शानदार घर, आशियाने की कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) नई कार की टेस्ट ड्राइव के लिए घर से बाहर निकले थे. करीना और सैफ ने साथ में मर्सडीज बेंज जी क्‍लास v8 biturbo की टेस्ट ड्राइव ली.

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान पिछले दिनों एक और बेटे के पैरेंट्स बने हैं. करीना बेटे के जन्म के बाद पहली बार पब्लिक में नज़र आई हैं. पति सैफ अली खान के साथ करीना को SUV की टेस्ट ड्राइव लेते हुए स्पॉट किया गया. अपने घर के बाहर ही करीना ब्लू कलर के काफ्तान में सैफ के साथ दिखीं.

पैरेंट्स बनने के बाद पहली बार मंगलवार को करीना और सैफ अली खान पैपाराजी के कैमरे में कैद हुए.
बॉलीवुड का यह कपल अपनी नई कार की टेस्ट ड्राइव के लिए घर से बाहर निकला था. करीना और सैफ ने साथ में मर्सडीज बेंज जी क्‍लास v8 biturbo की टेस्ट ड्राइव ली.

मर्सडीज बेंज जी क्‍लास v8 biturbo की कार की कीमत 1.62 करोड़ रुपये है, जो कि एक्स-शो रूम प्राइस है.

करीना और सैफ की नई कार टेस्ट ड्राइव करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग कह रहे हैं कि क्या छोटे नवाब के वेलकम में नई कार ले रहा है सेलिब्रिटी कपल.