Mira Rajput kapoor ने फोटो शेयर कर किया अपनी ‘सोल सिटी’ का खुलासा, ये है उनकी पसंदीदा सिटी

HomeLife Style

Mira Rajput kapoor ने फोटो शेयर कर किया अपनी ‘सोल सिटी’ का खुलासा, ये है उनकी पसंदीदा सिटी

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड की लाइम लाइट से काफी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी

Indian Idol 12: फिनाले से पहले आदित्य नारायण ने किया होस्टिंग छोड़ने का फैसला, टीवी से भी लेंगे ब्रेक
प्रेग्नेंसी और सुसाइड करने की उड़ती अफवाहों पर दिया इलियाना डिक्रूज ने अपना रिएक्शन, बोलीं- ‘बहुत दुख होता है
करिश्मा कपूर ने बर्थडे पर पहनी ये शानदार ड्रेस, इतनी है कीमत

एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत बॉलीवुड की लाइम लाइट से काफी दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और अपने परिवार की फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी सोल सिटी के बारे में बता रही हैं।

मीरा राजपूत कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें वो व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने एक बैग भी कैरी किया हुआ है। उनकी इस तस्वीर को साल 2017 में क्लिक किया गया है। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘पोस्टकार्ड फॉर्म माय सोल सिटी मायकोनोस’

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने बेटे की शरारत के बारे में बात रही हैं। वीडियो में उन्होंने बताया कि ‘आज मैं अपने लाइव के लिए तैयार हो रही थी। लेकिन मुझे मेरा मेकअप स्पंज नहीं मिल रहा था। क्या इस बात का अंदाजा लगाइए कि मुझे वह कहां मिला?’

इसके बाद मीरा अपने बेटे जैन के स्विमिंग पूल के पास जाती हैं और मेकअप स्पंज उठाती हैं। इसके बाद वो कहती हैं, ‘मेरे मेकअप स्पंज का ये हाल मेरे बेटे ने किया।’ इस वीडियो को पोस्ट करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा, ‘क्या ये आप में से किसी के साथ हुआ है या मैं केवल एक ही हूं?’ मीरा की इस वीडियो पर उनकी पति शाहिद कपूर ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।