सुर्खियों में है उर्वशी रौतेला का 58 लाख रुपये का लुक, 300 साल तक पुरानी नहीं दिखेगी साड़ी

HomeLife Style

सुर्खियों में है उर्वशी रौतेला का 58 लाख रुपये का लुक, 300 साल तक पुरानी नहीं दिखेगी साड़ी

उर्वशी रौतेला स्टाइल आइकन हैं। उनके महंगे आउटफिट्स और एक्सेसरीज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके रीसेंट ट्रडिशनल लुक के काफी चर्चे हैं। इसमें वह गुज

14 साल की उम्र में मैगजीन कवर पर छाईं, जेपी दत्ता से शादी, आजकल कहां है गोल माल की ये एक्ट्रेस
पति रहते हैं सुर्खियों में तो बीवी है लाइमलाइट से कोसों दूर, जानिए सोनू सूद की पत्नी सोनाली के बारे में
तब्बू की बहन से हुई थी पहली शादी, IPL मैच फ‍िक्स‍िंग के आरोप में हो चुके हैं अरेस्ट

उर्वशी रौतेला स्टाइल आइकन हैं। उनके महंगे आउटफिट्स और एक्सेसरीज अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके रीसेंट ट्रडिशनल लुक के काफी चर्चे हैं। इसमें वह गुजराती पटोला साड़ी पहनें नजर आ रही हैं। उनके इस लुक पर 58 लाख से ज्यादा खर्चा आया है। उर्वशी ने अपने पोस्ट में इस गुजराती पटोला साड़ी की खासियत भी बताई है। उन्होंने इंस्टा पोस्ट में लिखा है कि ये साड़ी 300 साल तक नई जैसी रहती है।

उर्वशी रौतेला ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। इनमें वह खूबसूरत साड़ी में दिख रही हैं। उर्वशी ने कैप्शन दिया है, अपनी सबसे पसंदीदा गुजराती पटोला साड़ी पहने हूं। हर क्लासिक पटोला साड़ी 300 साल तक चलती है और इसका रंग भी फीका नहीं पड़ता। ये अपने ब्राइट कलर्स, मोटिफ वाली जियोमेट्रिक डिजाइन के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी ने ये साड़ी मनोज कुमार की पोती मुस्कान की मेहंदी में पहनी थी।

उर्वशी की ये साड़ी अपने हाई-फाई दाम की वजह से भी चर्चा में है। इसके साथ उन्होंने डायमंड जूलरी कैरी की है। उर्वशी रौतेला के लुक की कीमत 58,75,500 रुपये है। उर्वशी के स्टाइलिस्ट तुषार कपूर ने बताया कि उर्वशी की पटोला साड़ी बनने में 6 महीने का वक्त लगा है। 70 से ज्यादा दिन तो सिल्क के धागे को रंगने में, 25 दिन बुनाई में।

यह पहला मौका नहीं है जब उर्वशी का महंगा आउटफिट चर्चा में है। नेहा कक्कड़ की शादी उनके लहंगे की कीमत लाखों में थी। पूरे लुक पर 55 लाख रुपये खर्चा आया था। उन्होंने रेनू टंडन का डिजाइन किया लहंगा पहना था। हालांकि डांस करते वक्त वह इसकी चोली को ठीक करती दिखीं थी, जिस पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।