Ajay Devgn ने किया नई फ़िल्म का एलान, साउथ के इस दिग्गज निर्माता के साथ करेंगे तेलुगु हिट को रीमेक

HomeCinema

Ajay Devgn ने किया नई फ़िल्म का एलान, साउथ के इस दिग्गज निर्माता के साथ करेंगे तेलुगु हिट को रीमेक

अजय देवगन ने अब अपनी अगली फ़िल्म के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक से हाथ मिलाया है। अजय हिट तेलुगु फ़िल्म नांधी को हिंदी में रीमेक कर रह

क्या पति Ranveer Singh के बराबर फीस मांगकर Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Baiju Bawra से बाहर हुईं Deepika Padukone?
पिंक आउटफिट में छाईं सारा अली खान, फिल्म सेट से फोटोज वायरल
परिणीति चोपड़ा के लुक पर बोलीं साइना नेहवाल, यूज़र ने पोस्टर पर कॉमेंट कर कहा- लोकल वर्ज़न

अजय देवगन ने अब अपनी अगली फ़िल्म के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज निर्देशक से हाथ मिलाया है। अजय हिट तेलुगु फ़िल्म नांधी को हिंदी में रीमेक कर रहे हैं। यह फ़िल्म इसी साल फरवरी में रिलीज़ हुई थी और काफ़ी सराही गयी थी। फ़िल्म का निर्माण अजय देवगन फ़िल्म्स, दिल राजू प्रोडक्शंस, कुलदीप राठौड़ और पराग देसाई मिलकर करेंगे।

अभी फ़िल्म के लिए निर्देशक और स्टार कास्ट तय नहीं हुए हैं। अजय ने यह सूचना सोशल मीडिया में शेयर करके लिखा- आप सबके साथ एक अहम कहानी साझा करने का वक़्त आ गया है। दिल राजू प्रोडक्शंस और अजय देवगन फ़िल्म्स तेलुगु हिट नांधी को हिंदी में रीमेक कर रहे हैंं।

तेलुगु फ़िल्म नांधी को डेब्यूटेंट डायरेक्टर विजय कनकमेडला ने निर्देशित किया था, जबकि सतीश वेगसना इसके निर्माता थे। नांधी क्राइम कोर्टरूम ड्रामा है। फ़िल्म में अल्लारी नरेश ने मुख्य भूमिका निभायी थी। कहानी सूर्य प्रकाश के ट्रायल पर आधारित है, जिसे एक क़त्ल के इल्ज़ाम में फंसाला गया है।

अजय इस समय अभिनय के अलावा फ़िल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं। अजय निर्मित द बिग बुल डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ हो चुकी है। उससे पहले त्रिभंग नेटफ्लिक्स पर आयी थी। बतौर निर्माता अजय का यह ओटीटी डेब्यू था। फ़िलहाल अजय अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म मे-़डे का निर्देशन भी कर रहे हैं। इस फ़िल्म में अजय के साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत मुख्य भूमिकाओं में हैं।

बतौर एक्टर बात करें तो अजय की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर है, जो 2020 की शुरुआत में रिलीज़ हुई थी। आने वाले समय में अजय संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी, एसएस राजामौली की आरआरआर, अमित शर्मा की मैदान, अभिषेक दुधइया की भुज- द प्राइम ऑफ़ इंडिया और इंद्र कुमार की थैंक गॉड में दिखेंगे। इनमें से कुछ फ़िल्में इसी साल रिलीज़ हो सकती हैं।