अनुष्का, करीना के बाद हर्षदीप ने दी गुड न्यूज, खुश होकर बोलीं- जूनियर सिंह आ गया

HomeCinema

अनुष्का, करीना के बाद हर्षदीप ने दी गुड न्यूज, खुश होकर बोलीं- जूनियर सिंह आ गया

मुंबई। पिछले साल की तरह इस साल भी कई सेलेब्स पहली बार पैरेंट्स बने हैं। इसी साल करीना कपूर और अनुष्का शर्मा मदर्स बनीं थीं। अब सिंगर हर्षदीप कौर ( Har

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड से घबरा गईं रतन राजपूत की मां वीडियो जारी After Sushant Singh Rajput suicide Ratan Rajput video viral stated my dad and mom frightened
इंदिरा गांधी पर फिल्म: ‘इमरजेंसी’ का निर्देशन खुद करेंगी कंगना, बोलीं- ये काम मुझसे बेहतर कोई नहीं कर सकता
बस पांच मिनट में समझिए श्रीराम की पांचों फिल्मों का तिलिस्म, हर फिल्म मील का पत्थर

मुंबई। पिछले साल की तरह इस साल भी कई सेलेब्स पहली बार पैरेंट्स बने हैं। इसी साल करीना कपूर और अनुष्का शर्मा मदर्स बनीं थीं। अब सिंगर हर्षदीप कौर ( Harshdeep Kaur ) ने फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। सिंगर ने बुधवार को अपने प्रशंसकों से खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है। हर्षदीप और उनके पति मनकीत सिंह ने 2 मार्च को अपने पहले बच्चे जूनियर सिंह का स्वागत किया। हालांकि इसकी जानकारी फैंस के साथ बुधवार को शेयर की।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा,’थोड़ी खुशी स्वर्ग से धरती पर आ गई है और हमें मम्मी और डैडी बना दिया। हमारा जूनियर सिंह आ गया और हम काफी खुश हैं।’ साथ ही सिंगर हर्षदीप ने पति मनकीत के साथ अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वह एक छोटी टी-शर्ट पकड़े नजर आ रहे हैं। हर्षदीप के इस ट्वीट के बाद से दोस्त और फैंस की ओर से बधाइयों का तांता लग गया है।