‘दोस्ताना 2’ के बाद कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘फैंटम’ में काम करने से किया मना,

HomeCinema

‘दोस्ताना 2’ के बाद कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘फैंटम’ में काम करने से किया मना,

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जबसे करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर हुए हैं तबसे वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच खबर है कि एक्टर ने डायरे

सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से कभी नहीं मिलीं करीना कपूर, खुद किया था खुलासा
Sushant Singh Rajput Demise: करण जौहर-आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स में गिरावट तो कंगना रनौत के फॉलोअर्स बढ़े
Kangana Ranaut से पहले इन 6 सितारों का भी हो चुका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, इन विवादों से रहा था नाता

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन ने जबसे करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हुए हैं तबसे वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच खबर है कि एक्टर ने डायरेक्टर वसन बाला की सुपरहीरो फिल्म ‘फैंटम’ में भी काम करने से मना कर दिया है। कार्तिक ने बेहद विनम्रता से फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया है।

कार्तिक ने पहले इस फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। हालांकि फिल्म के क्रिएटिव डिफ्रेंसेज होने के कारण एक्टर ने काम करने से मना कर दिया है। फैंटम’ को रॉनी स्क्रूवाला की प्रोड्क्शन कंपनी RSVP प्रोड्यूस करने वाली है।

फिल्म में कुछ ऐसी चीजें थीं जिसपर कार्तिक अपनी सहमति नहीं दे रहे थे। वसन बाला का अपना फिल्म बनाने का एक अलग स्टाइल है और उनकी फिल्में अनोखी होती हैं। इसके बावजूद उनका प्रोजेक्ट कमर्शियल नहीं होता।

रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक और फिल्म के निर्देशक वसन के बीच एक साइंस फिक्शन फिल्म बनाने को लेकर सहमति बनी थी। कार्तिक चाहते थे कि यह उनकी पहली सुपरहीरो फिल्म हो और इसे बड़े बजट में बनाया जाना चाहिए। कार्तिक कमर्शियल एक्शन के हिसाब से फिल्म का निर्माण करना चाहते थे। वहीं, वसन फिल्म को एक डॉर्क ह्यूमर तक रखने और एक खास ऑडियंस के लिए बनाना चाहते थे।