अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का रोमांटिक बॉन्ड, ऐसे शुरू हुई थी लव-स्टोरी

HomeLife Style

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली का रोमांटिक बॉन्ड, ऐसे शुरू हुई थी लव-स्टोरी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं. दोनों परफेक्ट कपल माने जाते हैं और उनके लाखों की स

Want to bet on IPL games? Here’s your starter pack
Indian Idol 12: फिनाले से पहले आदित्य नारायण ने किया होस्टिंग छोड़ने का फैसला, टीवी से भी लेंगे ब्रेक
पति की वजह से बर्बाद हुआ था इस अभिनेत्री का करियर, ठेले पर निकली थी अंतिम यात्रा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं. दोनों परफेक्ट कपल माने जाते हैं और उनके लाखों की संख्या में देश-विदेश में फैन्स हैं. विराट और अनुष्का की शादी हुए तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी दोनों की लव स्टोरी को सुनने की उत्सुकता लोगों में बनी रहती है. जब पहली बार विराट कोहली अनुष्का शर्मा से मिले थे, तब वह काफी नर्वस हो गए थे.

इसका खुलासा उन्होंने खुद किया था. विराट ने बताया था कि जब मेरी पहली बार उससे (अनुष्का) मुलाकात हुई तो मैंने तुरंत ही जोक मारा. मैं उस समय काफी नर्वस हो गया था और इसी वजह से मुझे समझ नहीं आया कि क्या किया जाए तो मैंने जोक सुना दिया.

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली बार मुलाकात साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान हुई थी. दोनों एक शैंपू ब्रैंड के टीवी कर्मशियल की शूटिंग कर रहे थे. उस समय विराट टीम इंडिया का हिस्सा थे और अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड की कई फिल्में कर चुकी थीं.

पहली मुलाकात को याद करते हुए विराट ने बताया था, ”जब सेट पर हम दोनों की मुलाकात हुई तो मैंने जोक मारते हुए सोचा कि यह काफी मजाकिया होगा. मैंने ऐसा कुछ कह दिया था, जोकि नहीं कहना चाहिए था. उसकी हाइट मेरे से ज्यादा है और उसने हील्स भी पहन रखी थीं. मेरी हाइट उसके बराबर नहीं है. मैंने इसी समय उससे कहा कि तुम्हें नहीं लगता कि तुम्हारी हील्स थोड़ी बड़ी हैं. उसने तुरंत जवाब दिया कि एक्सक्यूज मी, जिसके बाद मैंने कहा कि मैं मजाक कर रहा था.” विराट के इस जोक की वजह से काफी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी