Lockdown हुई सोनाक्षी सिन्हा दी धमकी- गलती से भी…

HomeCinema

Lockdown हुई सोनाक्षी सिन्हा दी धमकी- गलती से भी…

पूरा देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। यह कदम दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए लिया गया है। मंगलवार शाम

क्या पति Ranveer Singh के बराबर फीस मांगकर Sanjay Leela Bhansali की फिल्म Baiju Bawra से बाहर हुईं Deepika Padukone?
तापसी पन्नू की ‘रश्मि रॉकेट’ सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज़, 58 करोड़ की डील होने की चर्चा
अपने बेटे की गर्लफ्रैंड के साथ जबर्दस्त किसिंग सीन कर बैठे थे धर्मेंद्र, फ़िर ऐसा था सनी का रिएक्शन

पूरा देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। यह कदम दिन-प्रतिदिन कोरोना वायरस के बढ़ते केस को देखते हुए लिया गया है। मंगलवार शाम को पीएम मोदी ने इस वायरस से लड़ने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन कर दिया है। जिसके चलते अब देश 14 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस लॉकडाउन को सपोर्ट किया है। वहीं बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने लॉकडाउन का सर्थन करते हुए अपने स्टाइल से सबको घर में रहने की सलाह दी। सोनाक्षी ने लिखा कि गलती से भी बाहर मत दिखना। घर पर ही रहिए और सुरक्षित रहिए।

अमिताभ बच्चन ने भी हाथ जोड़कर की अपील

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कोरोना से निपटने के लिए अपने हाथ जोड़ते हुए फोटो के साथ साइड में देश के मैप की फोटो पर ताला लगा है वाली फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखाकि ‘हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी।

ऋषि कपूर ने भी किया सपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने भी पीएम मोदी के इस फैसले का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा कि एक सबके लिए, सब एक के लिए। हमें वही करना है जो हमें करना है। हमारे पास कोई ऑप्शन नहीं है। हम एक दूसरे को बिजी रखेंगे और आने वाले समय के लिए बात करते रहेंगे। कोई चिंता की बात नहीं है। आप लोग घबराए नहीं। इसको भी देख लेंगे। पीएम जी चिंता मत करो। हम आपके साथ हैं। जय हिंद। पूरी देश इस समय कोरोना के कहर से डरा हुआ है हर कोई दुआ कर रहा है कि यह जल्द खत्म हो।