Kishore Kumar की रही हैं चार पत्नियां, एक के लिए तो हिंदू से मुसलमान बन गए थे…चौथी बीवी उम्र में 21 साल छोटी

HomeLife Style

Kishore Kumar की रही हैं चार पत्नियां, एक के लिए तो हिंदू से मुसलमान बन गए थे…चौथी बीवी उम्र में 21 साल छोटी

हिंदी फिल्मों के महान गायक, अभिनेता, निर्माता और स्क्रीन राइटर रहे किशोर कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं मगर उनकी यादें सदियों तलक ज़िंदा रहेंगी

Sunil Pal जानिए हास्य कलाकार सुनील पाल के जीवन से जुडी कुछ खास बातें
शनाया कपूर ने बिकिनी पहनकर दिखाई बोल्ड अदाएं, कीमत जानकर कहेंगे ‘इतना महंगा लेने का क्या फायदा?’
सिंदूर भरने से मंगलसूत्र पहनाने तक, नेहा की शादी की अनसीन तस्वीरें वायरल

हिंदी फिल्मों के महान गायक, अभिनेता, निर्माता और स्क्रीन राइटर रहे किशोर कुमार आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं मगर उनकी यादें सदियों तलक ज़िंदा रहेंगी. किशोर कुमार के करियर की शुरुआत, एक अभिनेता के रूप में 1946 को फिल्म शिकारी से हुई थी. साल 1948 में रिलीज़ हुई फिल्म जिद्दी के लिए किशोर कुमार को पहली बार गाने का मौका मिला. अपनी गायिकी से हर किसी का दिल जीतने वाले किशोर कुमार का आज जन्मदिन यानी बर्थ एनिवर्सरी है. 4 अगस्त, 1929 को जन्मे किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था.

किशोर कुमार जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहे हैं उससे ज़्यादा उनकी पर्सनल लाइफ ने सुर्खियां बटोरी हैं. किशोर दा की लव लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं हैं. आप सब जानते होंगे कि किशोर कुमार ने चार शादियां की थीं.

किशोर कुमार की पहली शादी रुमा देवी से हुई थी, लेकिन आपसी अनबन के कारण जल्द ही उनका तलाक हो गया. पहली शादी के वक़्त किशोर कुमार 21 साल के थे. शादी के 8 साल बाद दोनों अलग हो गए थे. इस शादी से उन्हें एक बेटा अमित कुमार हुआ.

इसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अदाकारा मधुबाला के साथ शादी रचाई. मधुबाला के लिए उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया था और अपना नाम ‘करीम अब्दुल’ रख लिया. कुछ सालों बाद मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

किशोर ने 1976 में अभिनेत्री योगिता बाली के साथ तीसरी दफा शादी की. लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकी और दो साल के अंदर ही यह रिश्ता खत्म हो गया. साल 1980 में उन्होंने चौथी और आखिरी शादी लीना चंद्रावरकर से की. लीना किशोर कुमार से उम्र में 21 साल छोटी थीं.

बता दें कि 18 अक्टूबर, 1987 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. उन्हें उनकी मातृभूमि खंडवा में ही दफनाया गया, जहां उनका मन बसता था.