मदर्स डे पर बेटी संग ऐश्वर्या ने शेयर की अनसीन फोटोज, बेहद क्यूट नजर आईं नन्ही आराध्या

HomeLife Style

मदर्स डे पर बेटी संग ऐश्वर्या ने शेयर की अनसीन फोटोज, बेहद क्यूट नजर आईं नन्ही आराध्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर कितनी प्रोटेक्ट‍िव हैं, इस बात से सभी वाक‍िफ हैं. ऐश्वर्या सोशल मीड‍िया पर आए दिन आराध्य

Want to bet on IPL games? Here’s your starter pack
Shweta Tiwari के घर की रौनक देख चौंधिया जाएंगी आंखें, अंदर से दिखता है बेहद खूबसरत !
करीना कपूर का वायरल हुआ जिम लुक, फोटो ने जीता लाखों फैंस का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन को लेकर कितनी प्रोटेक्ट‍िव हैं, इस बात से सभी वाक‍िफ हैं. ऐश्वर्या सोशल मीड‍िया पर आए दिन आराध्या की तस्वीरें साझा करती रहती हैं. 9 मई को मदर्स डे के खास मौके पर भी ऐश्वर्या ने बेटी के बचपन की बेहद प्यारी तस्वीरें साझा की है. इनमें नन्हीं आराध्या की मासूमियत किसी का भी दिल जीत लेगी.

ऐश्वर्या ने आराध्या के साथ दो फोटोज शेयर की है. पहली तस्वीर में अपनी मां की गोद में सोती आराध्या बहुत क्यूट लग रही हैं. कैप्शन में आराध्या के लिए अपने प्यार को बयां करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा- ‘मेरा प्यार…मेरी जिंदगी…हमेशा के लिए बिना किसी शर्त के’. वहीं दूसरी फोटो ऐश्वर्या ने आराध्या और अपने माता-प‍िता के साथ साझा की है जिसके साथ उन्होंने लिखा- ‘मेरी जिंदगी का प्यार’.

फैंस को ऐश्वर्या और आराध्या की तस्वीरों का इंतजार हमेशा रहता है. ऐसे में आराध्या के बचपन की ये अनसीन फोटोज फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. मालूम हो ऐश्वर्या हर खास मौके पर आराध्या की फोटोज शेयर कर पर‍िवार के लिए अपने प्यार को बयां करती हैं. कैमरे पर दिया पोज हो या फिर रैंडम क्ल‍िक, ऐश्वर्या की हर तस्वीर लाखों लाइक्स बटोरती है.

ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को पिछली बार फिल्म फन्ने खां में देखा गया था. फिल्म में उन्होंने अन‍िल कपूर और राजकुमार राव के साथ स्क्रीन साझा किया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई, पर अब लगता है ऐश्वर्या धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं. चर्चा है कि ऐश्वर्या मण‍ि रत्नम की फिल्म ‘Ponniyin Selvan’ में काम कर रही हैं. यह तमिल फिल्म है जिसपर अभी काम जारी है.