रियल लाइफ में मां बनने के बाद भी करियर में ‘टॉप’ पर हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

HomeCinema

रियल लाइफ में मां बनने के बाद भी करियर में ‘टॉप’ पर हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस

हिंदी सिनेमा में शादीशुदा अभिनेत्रियों की राहें आसान नहीं रही हैं। शादी के बाद वे अभिनय कॅरियर को तिलांजलि दे देती थीं। ज्यादा हुआ तो उन्हें भाभी, बहन

सुशांत सिंह राजपूत का सपोर्ट करने पर सलमान खान ट्रोल, अरबाज आए सामने Salman Khan badly troll on assist sushant singh Rajput brother Arbaaz Khan tweet
करीना कपूर खान, शर्मिला टैगोर सहित अपनी वाइफ सोहा अली खान के कर्जदार हैं कुनाल खेमू, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, मगर जाह्नवी कपूर पोस्ट कर रही हैं ब्राइडल लुक में फोटो, एक्ट्रेस ने ख़ुद बतायी ऐसा करने

हिंदी सिनेमा में शादीशुदा अभिनेत्रियों की राहें आसान नहीं रही हैं। शादी के बाद वे अभिनय कॅरियर को तिलांजलि दे देती थीं। ज्यादा हुआ तो उन्हें भाभी, बहन या मां के किरदारों के प्रस्ताव मिलते थे। आम धारणा थी कि शादी के बाद उनकी फैन फालोइंग कम हो जाएगी। इन धारणाओं को वर्तमान में सिनेमा में सक्रिय करीना कपूर खान, काजोल, माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी जैसी अभिनेत्रियों ने तोड़ा है। असल जिंदगी में मां बन चुकी ये अभिनेत्रियां सशक्त या मुख्य किरदार ही निभा रही हैं और लगातार डिमांड में बनी हुई हैं।

करीना कपूर खान अपने पहले बेटे तैमूर के जन्म से पहले ‘वीरे दी वेडिंग’ करने वाली थीं, लेकिन गर्भवती होने की वजह से फिल्म की निर्माता रिया कपूर ने काम रोक दिया। तैमूर को जन्म देने के बाद करीना ने जिस तरह से अपने पुराने लुक में वापसी की, वह काबिले तारीफ रही। ‘वीरे दी वेडिंग’ बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही। खास बात यह थी यह पूर्ण रूप से महिलाओं की ही कहानी थी।

करीना कहती हैं, ‘कामकाजी मां होना बहुत मुश्किल काम है। ऐसे में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। लोगों को इस बात की इज्जत करनी चाहिए। उन्हें कामकाजी मांओं को प्रोत्साहित करना चाहिए। उनके वक्त का ख्याल रखना चाहिए। अगर कोई किसी कामकाजी मां को कास्ट कर रहा है, तो उस निर्माता की कद्र करनी होगी, क्योंकि आजकल के निर्माता 20 साल की लड़की को भी ले सकते हैं। अच्छी बात है कि आज उम्र को लेकर कोई बंधन नहीं है। सभी सीमाएं धुंधली हो रही हैं। मैं हर तरह की स्क्रिप्ट में काम करने के लिए तैयार हूं।’ इस साल दूसरी बार मां बनीं करीना आगामी दिनों में हंसल मेहता की फिल्म करने को लेकर खबरों में हैं।