Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: विराट के हाथ लगेगी पुलकित और माधुरी की शादी की तस्वीर, आएगी सई की शामत

HomeTelevision

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: विराट के हाथ लगेगी पुलकित और माधुरी की शादी की तस्वीर, आएगी सई की शामत

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 11th March 2021 Episode No 137: स्टार प्लस चैनल पर ऑनएयर होने वाले शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai

अभिजीत भट्टाचार्य का खुलासा – अमित कुमार से हुई थी बात, बेवजह मामले को.
रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स को अपने अंदाज में  पहनना सिखाया चश्मा
Ankita Lokhande के घर इस वजह से पहुंची किन्नर पूजा शर्मा, जमकर किया डांस, उतारी नजर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert 11th March 2021 Episode No 137: स्टार प्लस चैनल पर ऑनएयर होने वाले शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। टीआरपी लिस्ट में लगातार इस शो की रेटिंग्स बढ़ रही है और इस हफ्ते तो इस सीरियल ने BARC रेटिंग्स में सीरियल ‘इमली’ (Imlie) से दूसरा पायदान ही झटक लिया है। मेकर्स इस लिस्ट में पहले पायदान पर रहने वाली ‘अनुपमा’ की गद्दी छीनने के फिराक में हैं। दर्शकों को ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। विराट और सई के रिश्ते में तो अभी तक कुछ आस भी बची हुई नजर आ रही थी लेकिन आने वाले दिनों में दोनों के बीच की दूरियां और भी बढ़ने वाली हैं।

विराट के साथ-साथ पाखी, भवानी, ओमकार और घर में बाकी सभी लोग सई के खिलाफ हो जाते हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में तो और भी हंगामा होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट के हाथ पुलकिट और माधुरी की शादी की तस्वीर लगने वाली है।

नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि चौहान हाउस में संगीता के लेटर ने तो बवाल ही मचा दिया था। इस लेटर में लिखा हुआ था कि पुलकित की इमेज को बिगाड़ने के लिए हर एक बात लिखी हुई थी और लेटर में ये भी लिखा था कि माधुरी के साथ उसका अफेयर भी चल रहा है। इस लेटर के बाद हर कोई सई को गलत ठहराता है। पहले विराट सभी के खिलाफ जाकर सई को सपोर्ट करता है लेकिन पाखी जैसे ही विराट के कान भरती है, सारा मामला और भी बिगड़ जाता है।