Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग

HomeCinema

Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को ओटीटी प्लेटफॉ

The Big Bull Release Time: अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज़ की ‘द बिग बुल’ आज होगी रिलीज़, जानिए कब और कहां देख सकते हैं
,सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद करीना कपूर खान का वीडियो वायरल Kareena kapoor Khan will get slammed for her point out Sushant singh rajput and Sara Ali khan Video
रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत सिंह राजपूत के इस करीबी दोस्त को पुलिस ने बुलाया Sushant singh rajput’s Dying- Mumbai Police information Sushant buddy Siddharth Pitani assertion

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। एक्टर के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ किया गया। दर्शकों ने फिल्म को और सुशांत को दिल खोलकर प्यार दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं ‘दिल बेचारा’ के कुछ सीन्स में सुशांत की आवाज़ नहीं है? बल्कि एक आरजे ने फिल्म की उनकी आवाज़ डब की है वो भी एक्टर की मौत के बाद। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा है ‘दिल बेचारा’ में एक आरजे ने सुशांत को अपनी आवाज़ दी है। ये कैसे हुआ इस बारे में ख़ुद आरजे आदित्य ने विस्तार से बताया है।

दरअसल, फिल्म में सुशांत की कुछ डबिंग बाकी थी, लेकिन एक्टर वो पूरी कर पाते उससे पहले उनका निधन हो गया। जिसके बाद आखिरी वक्त में आरजे आदित्य का सहारा लिया गया। इस बारे में बात करते हुए आरजे ने कहा, ‘मुझे लगता है ये सब सुशांत के अचानक चले जाने के बाद शुरू हुआ। किसी ने सोचा नहीं था कि ऐसा कुछ हो सकता है। उनके जाने के बाद फिल्म की डबिंग बची हुई थी जो सुशांत ख़ुद अब कभी नहीं कर सकते थे। दिल बेचारा की टीम एक वॉइस आर्टिस्ट की तलाश कर रही थी। इसके लिए उन्होंने कई वॉइस आर्टिस्ट की आवाज़ का ऑडिशन लिया लेकिन बात नहीं बनी, फिर मैं इन्हें मिल गया’।

‘एक दिन मुकेश छाबड़ा के ऑफिस से मेरे पास एक शख्स आया और उसने कहा कि मैं सुशांत की मिमिक्री करने की कोशिश करूं। उन्होंने मुझे सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एम एस धोनी’ के टाइम की एक क्लिप भेजी जिसमें मैं एक्टर की आवाज़ डब करने की कोशिश कर रहा था। सुशांत की वॉइस कॉपी करने में मुझे थोड़ा वक्त लगा, क्योंकि मैंने उनकी वॉइस को कॉपी करने की कभी कोशिश नहीं की थी, ये पहली बार था जब मैं सुशांत की आवाज़ कॉपी कर रहा था। लेकिन जब मैंने अपना ऑडिशन टेप उन्हें भेजा तो मुझे मेकश छाबड़ा के ऑफिस सा कॉल आ गया, उन्होंने मुझसे कहा मुकेश छाबड़ा आपसे बात करना चाहते हैं’। आरजे ने बताया कि सुशांत की आवाज़ कॉपी करने में उन्होंने दो दिन का समय और लिया ताकी वो किरदार में इमोशन्स को भी दिखा पाएं।