HomeCinema

Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन में एक साथ रह रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट?

  कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सितारे भी घरों में कैद हैं। सभी लोग अकेले ही अपना टाइम पास कर रहे हैं। घर बैठे यह सेलेब्स अप

क्यों Amitabh Bachchan की इस सुपरहिट फिल्म के रीमेक का ऑफर SRK को लगा था अजीब? इस वजह से हुए थे राजी
13 मई को रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म, सिनेमाघरों के साथ-साथ Multiple Platforms पर होगी रिलीज
Fat To Fit हुए आमिर खान के बेटे जुनैद खान, दिखा गजब का ट्रांसफोर्मेशन, तस्वीरें और वीडियो वायरल

 

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड सितारे भी घरों में कैद हैं। सभी लोग अकेले ही अपना टाइम पास कर रहे हैं। घर बैठे यह सेलेब्स अपना टैलेंट दिखा कर अपना तो टाईम पास कर ही रहे हैं साथ ही लोगों से भी जुड़े हुए। कोई फोटोग्राफी, हेयरकटिंग, कुकिंग का टैलेंट दिखा रहा है। इसी बीच, आलिया भट्ट ने भी अपनी फोटोग्राफी का टैलेंट दिखाया और फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की। लेकिन फोटो से सिर्फ उनकी फोटोग्राफी स्किल्स के बारे में ही नहीं पता चला, बल्कि ये भी पता चल गया कि शायद रणबीर कपूर भी उनके साथ ही हैं।

इंस्टा पर शेयर की फोटो

आलिया ने अपने पेट्स की फोटोज शेयर कर इस बात का हिंट दिया है कि वे इस क्वारनटीन पीरियड में रणबीर कपूर के साथ हैं। असल में आलिया ने जो फोटो शेयर की है उसमें पेट डॉग्स रणबीर कपूर के हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर के पास दो मास्टिफ प्रजाति के कुत्ते हैं। और आलिया के पास पर्शियन कैट है। इस कैट का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है और अक्सर आलिया भट्ट इस कैट से साथ अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं।

रणबीर को दिया क्रेडिट

इस लॉकडाउन के बीच आलिया ने रणबीर के पालतू कुत्ते और अपनी कैट की तस्वीरें शेयर की हैं। आलिया की इन तस्वीरों से दाजा लगाया जा रहा है कि अभी दोनों साथ में रह रहे हैं। वहीं इससे पहले भी आलिया भट्ट ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें खुद थी। इसमें आलिया भट्ट घर में ही थीं और खिड़की से बाहर का नजारा देख रही थीं। उस फोटो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने फोटो क्रेडिट में रणबीर कपूर का ही नाम दिया था।