नागिन 4 में रश्मि देसाई के अपोजिट कास्ट किए जाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला!

HomeTelevision

नागिन 4 में रश्मि देसाई के अपोजिट कास्ट किए जाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला!

  पहले नागिन 1,2 और 3 की तरह नागिन 4 भी इस समय बेहतरीन चल रहा है। पिछले सीजन्स की ही तरह दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। लेकिन अब ऐसा लगता है

Indian Idol 12 Finale में हुई मेगास्टार Chiranjeevi की एंट्री, दर्शकों की होगी बल्ले-बल्ले
TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी
कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया, दोनों पर है ये आरोप

 

पहले नागिन 1,2 और 3 की तरह नागिन 4 भी इस समय बेहतरीन चल रहा है। पिछले सीजन्स की ही तरह दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस शो को और धमाकेदरा बनाने के लिए कुछ ऐसा किया जा रहा है जिस पर लोगों को यकिन नहीं होगा। कुछ दिनों से ऐसी खबरे आ रही थीं कि शो में रश्मि के साथ सिद्धार्थ शुक्ला की भी एंट्री होने वाली है। इन अटकलों के बीच फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी।

यह सब अफवाह

नागिन 4 में रश्मि देसाई शलाखा का रोल निभा रही है। उनका यह नया किरदार फैंस को पसंद आ रहा है। खबर है कि शो में सिद्धार्थ शुक्ला रश्मि के लव इंट्रेस्ट के रूप एंट्री ले सकते हैं। लेकिन स्पॉटबॉय के अनुसार नागिन 4 में रश्मि का सफर तो जारी रहेगा, लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। यह खबर फैंस को निरास करने वाली है। सिद्धार्थ शुक्ला की टीम से इस खबर को अफवाह बताया। उनके मुताबिक इस बात में कोई सच्चाई नहीं है।

रोमांस के फैन हुए थे फैंस

रश्मि देसाई ने भी कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। मतलब साफ है, नागिन 4 में सिद्धार्थ शुक्ला फिलहाल नहीं दिखेंगे। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच काफी विवाद रहे हैं। दोनों ने साथ में दिल से दिल तक शो में काम किया था। दोनों का रोमांटिक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया था लेकिन असल में उस समय दोनों के बीच काफी तनाव चल रहा था।

बिग बॉस ने किया बचाव

गौरतलब है कि सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई बिग बॉस के घर में भी देखी गई। दोनों के बीच कई मौको पर तीखी नोक-झोंक देखने को मिली थी। बिग बॉस के घर में दोनों ने एक दूसरे पर कई निजी बातें तक कही थी जिसके चलते बिग बॉस को भी बीच में आना पड़ा था।