बिग बॉस: जब कैप्टेंसी टास्क के लिए 41 घंटों तक डिब्बे में बंद थे काम्या-संग्राम

HomeTelevision

बिग बॉस: जब कैप्टेंसी टास्क के लिए 41 घंटों तक डिब्बे में बंद थे काम्या-संग्राम

रियलिटी शो बिग बॉस 14 में शुक्रवार को कैप्टेंसी टास्क के दौरान जैस्मिन भसीन और कव‍िता कौश‍िक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों कंटेस्टेंट्स को

TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी
विराट संग सारे रिश्ते-नाते तोड़ेगी सई, जगताप की एंट्री से हिल जाएगा चौहान हाउस
Choti Sarrdaarni: TRP के चलते मेकर्स का बड़ा फैसला, Kratika Sengar का पत्ता साफ और Nimrit Kaur Ahluwalia की हुई वापसी

रियलिटी शो बिग बॉस 14 में शुक्रवार को कैप्टेंसी टास्क के दौरान जैस्मिन भसीन और कव‍िता कौश‍िक के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों कंटेस्टेंट्स को एक बॉक्स के अंदर वक्त बिताना था, जिसमें से जो ज्यादा देर तक अंदर रुकता है वही घर का नया कैप्टन बनता। दोनों ने शानदार परफॉर्मेंस देते हुए डिब्बे के अंदर 15 घंटों से अध‍िक समय बिताया। लेक‍िन बिग बॉस सीजन 7 में दो अन्य कंटेस्टेंट्स ने इस कैप्टेंसी टास्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

बिग बॉस 7 में भी ऐसा ही टास्क दिया गया था जिसमें काम्या पंजाबी और संग्राम सिंह ने 41 घंटे 16 मिनट का रिकॉर्ड बनाया था। दिसंबर 2013 में यह सीजन ऑन एयर हुआ था। काम्या और संग्राम दोनों को बॉक्स के अंदर रहकर कैप्टेंसी टास्क पूरा करना था।

दोनों ने 24 घंटे से अध‍िक समय तक डिब्बे कं अंदर रहकर एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दिया था। काम्या और संग्राम दोनों ने इस टास्क में 41 घंटों का समय पूरा किया था। बाद में दोनों ने एक साथ टास्क को पूरा किया और फिर इसे टाई घोष‍ित कर दिया गया था।