ब्रेकअप के बाद कृष्णा श्रॉफ के ब्वॉयफ्रेंड का पोस्ट, लिखा- ‘दूरियों से रिश्ते…’

HomeNews

ब्रेकअप के बाद कृष्णा श्रॉफ के ब्वॉयफ्रेंड का पोस्ट, लिखा- ‘दूरियों से रिश्ते…’

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कृष्णा की लव लाइफ काफी ओपन रही है। लेकिन कुछ समय

फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में शास्त्रीय नृत्य आधारित गीत में दिखेंगी मानुषी छिल्लर
अगर देवानंद से शादी की तो देश में दंगे हो जाएंगे’, इस वजह से अधूरा रह गया सुरैया का प्यार
सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three firms one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कृष्णा की लव लाइफ काफी ओपन रही है। लेकिन कुछ समय पहले उन्होंने खुलासा किया कि इबान हायम से उनका ब्रेकअप हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट भी लिखा था। ब्रेकअप के कई दिन बाद अब हायम ने भी एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ हिंट दिया है।

इबान हायम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे लोग उनके ब्रेकअप से जोड़कर देख रहे हैं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, ‘दूरियों से रिश्ते प्रभावित नहीं होने चाहिए, प्यार हमेशा बेपरवाह होना चाहिए।’

बीते दिनों  कृष्णा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे सभी फैन क्लब्स आप सभी बहुत प्यारे हैं, लेकिन मुझे एबन के साथ एडिट की हुई तस्वीरों में टैग करना बंद कर दीजिए। अब हम साथ नहीं है, तो कृपया हमें एक साथ मत जोड़िए। आप सभी को बता रही हूं क्योंकि ये सार्वजनिक है, धन्यवाद।’

ब्रेकअप के एलान से कुछ दिन पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एबन की सारी तस्वीरें हटा दी थीं। लेकिन इसके कुछ दिन बाद ही कृष्णा एबन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आई थीं। जिसके बाद इन खबरों पर विराम लग गया था। लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही ब्रेकअप का एलान कर दिया।

गौरतलब है कि इबान हायम बास्केट बॉल प्लेयर हैं। कृष्णा से की उनकी मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। जिसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के साथ थे। दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया।