Indian Idol 12: एक बार फिर बेनकाब हुए Sawai Bhatt, सोशल मीडिया पर पकड़ा गया ‘सफेद झूठ’

HomeTelevision

Indian Idol 12: एक बार फिर बेनकाब हुए Sawai Bhatt, सोशल मीडिया पर पकड़ा गया ‘सफेद झूठ’

सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है, जो

Mohd Danish ने सहवाग बनकर छुड़ाए ट्रोलर्स के छक्के, एक जवाब से की सबकी बोलती बंद
खुद से दोगुनी उम्र के एक्टर्स संग ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये 9 हसीनाएं, टीआरपी के लिए कर डाला था समझौता
Indian Idol 12: Manoj Muntashir ने Shammi Kapoor की शादी को लेकर कह दी ऐसी बात, अब मांग रहे माफी

सोनी टीवी के सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। बीते हफ्ते के एपिसोड में ही मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड की झलक दिखाई थी, जिसे लेकर सवाई भाट के फैंस के बीच अफरा-तफरी सी मच गई है। दरअसल शो के अगले एपिसोड में सवाई भाट (Sawai Bhatt) ये ऐलान करने वाले हैं कि वो इस शो में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। सवाई भाट की इस बात ने जजेस से लेकर बाकी कंटेस्टेंट्स को भी सोच में डाल दिया है।

सोशल मीडिया पर तो सवाई भाट के फैंस का बुरा हाल है। हर कोई यही मना रहा है कि सवाई भाट की कही हुई बात गलत साबित हो। अब सोशल मीडिया पर सवाई भाट का ही एक पोस्ट उन पर भारी पड़ चुका है। फैंस दिन रात ये दुआ मांग रहे हैं कि सवाई का पत्ता इस शो से ना कटें लेकिन उन्हें इस शो में ना देखने की चाह रखने वालों ने तो उनकी जमकर क्लास लगा दी है।

सवाई भाट ने एक पोस्ट के जरिए अपने चाहने वालों से वोट अपील की है। अब लोगों का कहना है कि अगर वो इस शो में नहीं रहना चाहते हैं तो ये वोट अपील किस लिए है? सवाई भाट का सच तो जल्द ही सामने आ जाएगा लेकिन इसके लिए हमें शो के अगले एपिसोड का इंतजार करना होगा। खैर तब तक शो के दर्शकों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगेंगे, जिसकी शुरुआत अब हो चुकी है।