BAFTA 2021 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, फिल्म The White Tiger को मिले दो नॉमिनेशन

HomeFashion

BAFTA 2021 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा, फिल्म The White Tiger को मिले दो नॉमिनेशन

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को प्रजेन्टर्स में शामिल किया गया। ये आलीशान अवॉर्ड

रितिक रोशन ने फोटो शेयर कर कियारा आडवाणी से पूछा, ‘क्या ये तुम्हें अच्छा लग रहा है?’ फैंस को आया चक्कर
सोनम कपूर के इस बैग की कीमत में आप खरीद सकते हैं कार,
जब ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखी थी Malaika Arora, अजीब आउटफिट की वजह से हो गई थी बुरी तरह ट्रोल

ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स में ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को प्रजेन्टर्स में शामिल किया गया। ये आलीशान अवॉर्ड समारोह रॉयल अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को आयोजित किया गया। जिसमें प्रियंका के अलावा फोएब डिनेवोर, असिम चौधरी, सोफी कुकसन ,चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो और ह्यूग ग्रांट समेत कई अन्य सेलेब्स भी प्रजेन्टर्स रहे। कोविड -19 महामारी के कारण इवेंट एक बार पहले स्थगित किया जा चुका है। इस समारोह का आयोजन ऑनलाइन किया गया और इसमें आठ श्रेणियों के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा की गई।

प्रियंका चोपड़ा ने 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स (बाफ्टा) में ना सिर्फ अपने स्टाइलिश अवतार से लाइमलाइट खींची, बल्कि उनकी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को दो मुख्य कैटेगरी में नॉमिनेशन मिले। प्रियंका इस फिल्म में बतौर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर्स के तौर पर शामिल हैं। ‘बेस्ट अडैप्टड स्क्रीनप्ले’ के लिए के लिए जहां एक तरफ रमीन बहरानी नॉमिनेट हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आदर्श गौरव को ‘ बेस्ट एक्टर इन ए लीडिंग रोल’ की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इससे पहले ये फिल्म ऑस्कर 2021 नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं।

प्रियंका इस अवॉर्ड ईवेंट पर बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आईं। उनके दोनों लुक्स ने ही रेड कार्पेट पर आग लगाने का काम किया। वो इस ईवेंट पर अपने पति निक जोनास के साथ शामिल हुई थीं। जिसकी तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। बता दें ईवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी बतौर प्रेजेंटर नजर आईं। वहीं बाफ्टा समारोह के पहले दिन की मेजबानी ब्रिटिश रेडियो की जानीमानी हस्ती क्लारा अमफो ने की।