अनुपमां की दो और एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, अल्पना बुच-निधि शाह पाई गईं कोविड 19 पॉजिटिव

HomeTelevision

अनुपमां की दो और एक्ट्रेस को हुआ कोरोना, अल्पना बुच-निधि शाह पाई गईं कोविड 19 पॉजिटिव

टीवी शो अनुपमां के लिए फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. शो के स्टार्स एक के बाद एक लगातार कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. कुछ समय पहले रुपाली

इस हफ्ते दिखा इन 5 शोज का दबदबा, No. 1 की गद्दी पर बैठी है Anupamaa
Jasmin Bhasin की शक्ल तक देखना नहीं चाहते Abhinav Shukla, Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नागिन 4 में रश्मि देसाई के अपोजिट कास्ट किए जाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला!

टीवी शो अनुपमां के लिए फिलहाल सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. शो के स्टार्स एक के बाद एक लगातार कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. कुछ समय पहले रुपाली गांगुली और आशीष मेहरोत्रा कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. फिर शो की एक्ट्रेस तसनीम नेरुरकर को कोरोना हुआ. अब एक्ट्रेस अल्पना बुच और निधि शाह भी इससे बच नहीं पाई हैं. दोनों एक्ट्रेस कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं. एक्ट्रेसेज ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

अल्पना ने सोशल मीडिया पर लिखा- बचपन से ही हमारे पेरेंट्स, टीचर्स, गुरु, सभी ने पॉजिटिव रहना सिखाया. अब मैं फाइनली पॉजिटिव हो गई हूं. मैं सभी प्रीकॉशन्स और दवाईयां ले रही हूं. होम क्वारनटीन हूं. ये मेरी सामाजिक जिम्मेदारी है कि मैं सभी को ये बताऊं कि मुझे कोई कॉल या मैसेज न करे. केवल मेरे लिए प्रार्थना करे.

वहीं नीधि शाह ने लिखा- पिछले 3 दिन आरामदायक रहे और ये मैं मेरे घर में आराम से बैठे हुए कह रही हूं. जहां पूरा ध्यान रख रही हूं और अपने प्रियजनों के साथ हूं. मेरा दिल उनके लिए बाहर आ जाता है तो इससे हर दिन लड़ रहे हैं, लिमिटेड सोर्सेज के साथ. हर किसी के पास सारी सुख-सुविधाएं नहीं होती हैं. अगर पिछले हफ्ते में आप मेरे संपर्क में आए हैं तो सभी प्लीज सारे प्रीकॉशन्स लिजिए और खुद को आइसोलेट कीजिए और टेस्ट कराइए. चलिए अपने घर, काम की जगह, पब्लिक प्लेसेज में अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं. हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना है