HomeTelevision

बिग बॉस 13 – कश्मीरा की बात से भड़के गौतम गुलाटी

बिग बॉस 13- कश्मीरा की बात से भड़के गौतम गुलाटी बिग बॉस 13 में नए सदस्यों की एंट्री हुई है। आरती सिंह की भाभी और कश्मीरा साह के घर में आने से

Bigg Boss 13 update सिक्रेट रूम से सीधे अस्पताल पहुँचे सिद्धार्थ शुक्ला
टूटेगा इमली के सब्र का बांध, मालिनी की मां को बताएगी अपनी शादी का सच
लीड एक्टर्स रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच हुआ जबरदस्त झगड़ा?

बिग बॉस 13- कश्मीरा की बात से भड़के गौतम गुलाटी

बिग बॉस 13 में नए सदस्यों की एंट्री हुई है। आरती सिंह की भाभी और कश्मीरा साह के घर में आने से घर का माहौल पूरी तरह बदला हुआ है। आते ही कश्मीरा ने एक एक करके घर वालों पर निशाना साधना शुरु कर दिया। कश्मीरा के वार से  शहनाज कौर गिल  भी नहीँ बच सकीं और उनका शिकार बन गईं।

कश्मीरा ने शहनाज को सभी घर वालों के सामने फेक यानी की नकली कह दिया। उस बात का शहनाज को काफी बुरा लगा और उन्होंने इस बात का विरोध करते हुए कहा की बिलकुल भी फेक नही हैं।

शहनाज के खिलाफ कश्मीरा के इस बयान पर बिग बॉस कंटेस्टेंट गौमत गुलाटी भी अब शहनाज के समर्थन मे उतर आये हैं। गौतम ने शहनाज का समर्थन करते हुए ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में  गौमत ने लिखा है”आखिर में शहनाज की वोटिंग ही ये बता देगी की उसे इस शो से क्या मिला। इससे कोई फर्क नही पड़ता की लोग क्या बोलते है। हमलोगो को पता है की वो कितनी सच्ची है और कितना लोगो का मनोरंजन करती है”।

यह कोई पहली दफा नही है जब गौतम ने शहनाज का समर्थन किया हो पहले भी वो ऐसे करते हुए नजर आये हैं। जब शहनाज और सिद्धार्थ के बीच झड़गा हुआ था तब भी गौतम ने शहनाज को सपोर्ट किया था।

बात करें कश्मीरा की तो उन्होंने घर में आते ही रश्मि से शहनाज और सिद्धार्थ के रिश्ते की हकीकत जानने की कोशिश की थी और इसी सिलसिले में कुछ सवाल भी पूछे थे। जिसके जवाब में रश्मि ने सिद्धार्थ के लिए अपनी भावनाएं बताई थी और ये भी कहा था की सिद्धार्थ और शहनाज के बीच क्या है ये उन्हें नही पता।