शर्लिन नहीं है प्रेग्‍नेंट, प्रीता को नुकसान पहुंचने के लिए माहिरा का नया ड्रामा

HomeTelevision

शर्लिन नहीं है प्रेग्‍नेंट, प्रीता को नुकसान पहुंचने के लिए माहिरा का नया ड्रामा

सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है। आपने देखा कि प्रीता और करण का पहला करवा चौथ माहिरा की वजह से ब

Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’
The Kapil Sharma Show: इंतजार खत्म! इस महीने से अपनी कॉमेडी टीम संग लौट रहे हैं कपिल शर्मा
कपिल के शो से बाहर हो चुकीं भारती सिंह? कीकू शारदा ने बताया सच

सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है। आपने देखा कि प्रीता और करण का पहला करवा चौथ माहिरा की वजह से बर्बाद हो जाता है, क्योंकि वह प्रीता को सरगी में मिलाकर जहर खिला देती है। माहिरा यहां तक कि प्रीता को जहर खिलाने के लिए सरला को दोषी मानती है, प्रीता इससे अनजान है। जबकि अब माहिरा सभी हदें पार करने के लिए तैयार हैं और एक बड़ा ड्रामा करने के लिए तैयार है।

माहिरा, प्रीता को करण की जिंदगी से दूर रहने के लिए कहती है नहीं तो वह उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगी। माहिरा प्रीता के परिवार को जहर देने और उन्‍हें जान से मारने की धमकी देती है। प्रीता चौंक जाती है। माहिरा, प्रीता से कहती है कि वह बहुत अच्छी तरह से जानती है कि वह क्या कर सकती है।

आनेवाले एपिसोड में, जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सरला को खाने में जहर देने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है और उसी के लिए गिरफ्तार भी किया जाता है। लेकिन प्रीता को पता है कि खाने में जहर उसने नहीं बल्कि माहिरा ने मिलाया था। इस बीच शर्लिन कहेगी कि उसने ऐसी परिस्थितियों में अपने बच्चे को खो दिया है। जिसे सुनकर प्रीता और उसका परिवार दुखी हो जाता है।