Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लाना भूले शॉल तो सम्मान समारोह में सभी को ओढ़ा दिए बेड कवर, अब भिड़े की लगेगी क्लास!

HomeTelevision

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लाना भूले शॉल तो सम्मान समारोह में सभी को ओढ़ा दिए बेड कवर, अब भिड़े की लगेगी क्लास!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों गोकुलधाम वाले रंग तरंग रिसोर्ट पहुंचे हुए हैं. जहां वो खूब इन्जॉय कर रहे हैं. लेकिन एन्जॉय करने के साथ साथ सभी

Indian Idol 12: सुरों को लगेगा ग्लैमर का तड़का, 90s की सुपरस्टार करिश्मा होंगी शो के जश्न में शामिल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में आएगा 5 साल का लीप, होगी नायरा की एंट्री?
Mirzapur 2: सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन के हीरो हैं गुड्डू पंडित और गोलू

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में इन दिनों गोकुलधाम वाले रंग तरंग रिसोर्ट पहुंचे हुए हैं. जहां वो खूब इन्जॉय कर रहे हैं. लेकिन एन्जॉय करने के साथ साथ सभी ने प्लान किया है कि दवा के कालाबाजारियों की पोल खोलने वाले जेठालाल, पोपटलाल, भारती, बापूजी और बाघा का सम्मान किया जाएगा. लेकिन ये क्या…समारोह में जब सभी को शॉल ओढ़ाने की बारी आई तो पता चला कि भिड़े तो शॉल लाना ही भूल गए हैं. तो अब क्या करें….ऐसे में टप्पू सेना ने कुछ ऐसा जुगाड़ कर दिया कि सब हैरान रह गए.

टप्पू सेना ने भिड़े से इस समस्या को दूर करने का वादा लिया और शॉल की जगह ले आए बेड कवर और गोकुलधाम वासियों ने उनका सत्कार उसी से कर दिया. लेकिन सभी को ये शॉल कुछ अलग सी लगी. तभी होटलवालों ने पहचान लिया कि ये शॉल नहीं बल्कि उनके रिसोर्ट के बेड कवर है. अब ये बात जेठालाल, पोपटलाल और बापूजी को पता चल चुकी हैं ऐसे में मास्टर भिड़े की क्लास लगनी तो तय है.

 

शो का प्रोमो हाल ही में जारी किया गया है जिससे साफ है कि शो में काफी मस्ती होने वाली है. आने वाले एपिसोड काफी हंगामेदार होने वाले हैं. वैसे आपको बता दें कि शो की शूटिंग अब मुंबई में हो रही हैं. सारी कास्ट मुंबई पहुंच चुकी हैं और आगे के एपिसोड गोकुलधाम सोसायटी में ही फिल्माए जाएंगे.