राखी ने शाह परिवार को बेइज्जत करने के लिए चली चाल, काव्या और वनराज के रिश्तों में आई दरार

HomeTelevision

राखी ने शाह परिवार को बेइज्जत करने के लिए चली चाल, काव्या और वनराज के रिश्तों में आई दरार

स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा के पिछले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में कई परेशानियां चल रही है। अनुपमा ने वनराज और काव्या को अपनी डांस एकेडमी में कैफे

Indian Idol 12: रीना रॉय ने अनु मलिक की शादी को लेकर किया सबसे बड़ा खुलासा, सबके सामने खोली पोल
Anupamaa की शूटिंग के बीच Rupali Ganguly को आई बेस्टफ्रेंड Jaswir Kaur की याद, शेयर की Unseen PICS
हिना खान से भी ज्यादा हॉट हैं समंदर के अंदर उनकी ये तस्वीर, एक्ट्रेस की ‘अंडरवाटर’ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टार प्लस के टीवी शो अनुपमा के पिछले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में कई परेशानियां चल रही है। अनुपमा ने वनराज और काव्या को अपनी डांस एकेडमी में कैफे चलाने की जगह दे दी है। अब राखी दवे और काव्या कैफे के पैंफलेट बांटने पर पूरा शाह परिवार को बेइज्जत कर रही थीं।

अनुपमा कैफे जाने से साफ इंकार कर देगी।  वह कहती हैं कि उसकी हाउसवाइफ के लिए डांस क्लासेस है। तभी कैफे में एक कस्टमर आता है जो अनुपमा द्वारा बनाई गई कीटो सैंडविच ऑर्डर करता है। अनुपमा की गैरहाजरी में बा सैंडविच बनाती हैं। वह कहती हैं कि अनुपमा ने उन्हें सैंडविच बनाना सिखाया है ताकि कस्टमर अगर आए तो वह उसे दे दें

राखी इसके बाद अचानक से कैफे में विजिट करती हैं। वह बताती हैं कि उन्होंने कुछ कस्टमर भेजे थे। ये सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। बाद में, वह वनराज को पैसे की मदद की पेशकश करती है। वनराज साफ मना कर देता है लेकिन, काव्या तुरंत मदद को स्वीकार कर लेती हैं। राखी ये सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उनकी बेटी किंजल घर को बिना किसी अपराधबोध के छोड़कर चले जाए।

काव्या द्वारा जल्दबाजी में लिए गए इस एक्शन से वनराज और उसके रिश्ते में खटास आने  लगती है। अब देखना होगा कि राखी का प्लान कामयाब होता है या नहीं।

अनुपमा में एक नई एंट्री होने जा रही है। सुनीता राय स्टार प्लस के शो अनुपमा में एंट्री करती नजर आएंगी। सुनीता को बाय बाय जैसे प्रोजेक्ट में अपने शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।