Amitabh Bachchan की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं Rekha, एक ही बिल्डिंग में रहने के बाद क्यों आई थी ये नौबत

HomeCinema

Amitabh Bachchan की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं Rekha, एक ही बिल्डिंग में रहने के बाद क्यों आई थी ये नौबत

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही अब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर बात ना करें, लेकिन एक वक्त था जब ये तीनों एक ही कश्ती पर

‘राजा हिंदुस्तानी’ में आमिर संग किसिंग सीन को लेकर 24 साल बाद करिश्मा ने किया ये खुलासा
Saif Ali Khan की छोटी बहन को आई बचपन की याद, क्या आप पहचान सकते है कौन बैठा करीना की सास की गोद में
सोनू निगम ने दी भूषण कुमार को चेतावनी, बोले- मेरे मुंह मत लगना…

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही अब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर बात ना करें, लेकिन एक वक्त था जब ये तीनों एक ही कश्ती पर सवार थे.

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही अब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर बात ना करें, लेकिन एक वक्त था जब ये तीनों एक ही कश्ती पर सवार थे. ये वो दौर था जब रेखा और अमिताभ के बारे में हर तरफ चर्चा होती थी, बॉलीवुड गलियारों से लेकर हर अखबार, हर मैग्जीन में दोनों का नाम खूब सुर्खियां बटोरता था और रेखा भी अपने और अमिताभ के रिश्तों पर बात किया करती थीं. इसी बीच फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की एक्टिंग ने दर्शकों को इस फिल्म की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था. इस फिल्म में तीनों का लव ट्राइएंगल देख हर किसी ने इसे उनकी असल जिंदगी से जोड़ दिया था.

एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बताया था कि, ”मैं हमेशा जया को बहुत सरल महिला समझती थी. इतना ही नहीं मैंने उन्हें हमेशा बहन की तरह समझा है. वो अक्सर मुझे बहुत गहराई से सलाह देती थीं, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वो केवल अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए ऐसा करती थीं. एक ही इमारत में रहने के बाद भी उन्होंने मुझे अपनी शादी में नहीं बुलाया था.” आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और जया ने 3 जून, 1973 को शादी कर ली थी.