Amitabh Bachchan की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं Rekha, एक ही बिल्डिंग में रहने के बाद क्यों आई थी ये नौबत

HomeCinema

Amitabh Bachchan की शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं Rekha, एक ही बिल्डिंग में रहने के बाद क्यों आई थी ये नौबत

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही अब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर बात ना करें, लेकिन एक वक्त था जब ये तीनों एक ही कश्ती पर

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की शादी की खबर सही, लेकिन परिवार नहीं था राजी ! Rhea Chakraborty Marriage ceremony Plans With Sushant Singh Rajput however tells his household shouldn’t be comfortable
सनी देओल को ‘छोटे पापा’ कहकर बुलाती थीं ट्विंकल खन्ना, मां डिंपल कपाड़िया का एक्टर के साथ था ऐसा रिश्ता
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS regulation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही अब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर बात ना करें, लेकिन एक वक्त था जब ये तीनों एक ही कश्ती पर सवार थे.

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा भले ही अब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों पर बात ना करें, लेकिन एक वक्त था जब ये तीनों एक ही कश्ती पर सवार थे. ये वो दौर था जब रेखा और अमिताभ के बारे में हर तरफ चर्चा होती थी, बॉलीवुड गलियारों से लेकर हर अखबार, हर मैग्जीन में दोनों का नाम खूब सुर्खियां बटोरता था और रेखा भी अपने और अमिताभ के रिश्तों पर बात किया करती थीं. इसी बीच फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा की एक्टिंग ने दर्शकों को इस फिल्म की तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था. इस फिल्म में तीनों का लव ट्राइएंगल देख हर किसी ने इसे उनकी असल जिंदगी से जोड़ दिया था.

एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बताया था कि, ”मैं हमेशा जया को बहुत सरल महिला समझती थी. इतना ही नहीं मैंने उन्हें हमेशा बहन की तरह समझा है. वो अक्सर मुझे बहुत गहराई से सलाह देती थीं, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि वो केवल अपना प्रभाव बढ़ाने के लिए ऐसा करती थीं. एक ही इमारत में रहने के बाद भी उन्होंने मुझे अपनी शादी में नहीं बुलाया था.” आपको बता दें, अमिताभ बच्चन और जया ने 3 जून, 1973 को शादी कर ली थी.