कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho

HomeCinema

कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho

कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho कल्कि ने कुछ दिन पहले ही एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। और अब इस

कंगना रनौत को सुलतान छोड़ने पर मिली धमकी, सुशांत के साथ भी यही हुआ | Yashraj Movies threatened Sushant Singh Rajput and Kangana Ranaut
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया रिएक्शन | Shatrughan Sinha Speaks About Sushant Singh Rajput Suicide And Nepotism
फादर्स डे : पिता को याद कर अजय देवगन ने लिखा इमोशनल पोस्ट

कल्कि की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, बॉयफ्रेंड की गोद में दिखी Sappho

कल्कि ने कुछ दिन पहले ही एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। और अब इस खुशी को इजहार करते हुए कल्कि ने इंस्टाग्राम पर फोटो भी शेयर की है। कल्कि ने अपने बॉयफ्रेंड गाय हर्षबर्ग की प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि दोनों ने अपनी बेटी का नाम शापहो रखा है। फोटो में गाय बेटी को गोद में लिए हैं जबकि कल्कि ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं। 

बेटी संग फोटो की शेयर

बेटी के साथ कल्कि ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा की ट्यूलिप वूमेन केयर की पूरी टीम की मैं एहसानमंद हूं। 17 घंटे जूझने के बाद जब मैंने हार मान ली और मैंने अपने डाक्टर्स से मिन्नतें की कि मेरे बच्चे को कैसे भी करके इस दुनिया में लेकर आओ। उन्होंने कहा कि मैंने इतनी मेहनत करके वॉटरबर्थ करवाने की कोशिश की है, मुझे हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। एक घंटे के बाद शापहो ने जन्म ले लिया। आपकी टीम ने काफी अच्छा काम किया है।

अभी तक शादी नहीं की कल्कि ने

कल्कि ने एक अन्य फोटो शेयर करते हुए लिखा की ‘कृप्या शापहो का स्वागत कीजिए। वो 9 महीने एक मोमोज की तरह मेरे गर्भाशय में लिपटी रही। आइए उसे कुछ जगह दें। सभी की शुभकामनाओं और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धन्यवाद। उन सभी महिलाओं का सम्मान करें जो जन्म के गहन और भीषण अनुभव से गुजरती हैं। फिर चाहे वो नॉर्मल डिलीवरी हो या सिजेरियन। हमें उन्हें वो सम्मान देना चाहिए जिसकी वो हकदार हैं।

लोगों ने दी ढेर सारी बधाई

गाय और कल्कि की यह पहली संतान है। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है। कल्कि की बेटी के नाम शापहो एक ग्रीक भाषा का शब्द है। बेटी के जन्म के बाद से दोनों ही काफी खुश है और अब वह बेटी के साथ अपनी फोटो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। बता दें कि बेटी की इस फोटो पर लोगों ने ढेर सारी बधाईयां भी दी और बेटी शापहो को नई दुनिया में आने के लिए शुभकामनाएं दी।