रोमांटिक हुए संजय दत्त पत्नी मान्यता के लिए लिखा “तुम नहीँ होती तो…

HomeCinema

रोमांटिक हुए संजय दत्त पत्नी मान्यता के लिए लिखा “तुम नहीँ होती तो…

रोमांटिक हुए संजय दत्त पत्नी मान्यता के लिए लिखा "तुम नहीँ होती तो...." बॉलीवुड के खलनायक यानी की संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता के बीच काफी

बॉलीवुड एक्टर विजय राज गिरफ्तार, को एक्ट्रेस ने लगाया है छेड़छाड़ का आरोप
Hema Malini ने खोला राज, बोलीं- मेरे पिता सेट पर मेरे साथ आते थे, ताकि मैं धरमजी के साथ समय न बिता सकूं…
सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household

रोमांटिक हुए संजय दत्त पत्नी मान्यता के लिए लिखा “तुम नहीँ होती तो….”

बॉलीवुड के खलनायक यानी की संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता के बीच काफी स्पेशल जुड़ाव है। सोशल मिडिया पर अक्सर ये जोड़ा अपने प्यार का इजहार एक दूसरे से करते रहते हैं। ऐसे में मंगलवार 12 फ़रवरी  का दिन इन दोनों कपल के लिए बहुत ख़ास रहा। इस खास मौके और संजय और उनकी पत्नी मान्यता ने सोशल मिडिया और अपने अपने तरीके से एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर किया ।

ख़ास बात यह है की 12 फ़रवरी को ही संजय और मान्यता की वेडिंग एनिवर्सरी हैं।और इस साल इन दोने के शादी को 12 साल पूरे हो गए हैं। इन सालों के साथ ही इन दोनों का एकदूसरे के लिए  प्यार भी बढ़ा ही है।  शादी की सालगिरह के ख़ास अवसर पर मान्यता ने सोशल मिडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा की,”दुनिया में इस भावना को व्यक्त करने के लिए शब्द नही होते जब आप जानते हैं की जिंदगी की हर परिस्थिति का सामना करने के लिए कोई है जो साथ खड़ा है। थैंक्यू संजय सालों से और आने वाले कई सालों तक मेरी जिंदगी में वो इंसान होने के लिए।”

जहाँ एक ओर मान्यता ने अपनी भावनाएं इस तरह जाहिर की वहीँ दूसरी ओर संजय ने भी तस्वीरों से बना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। और इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा ,”पता नही तुम नही होती तो मैं क्या करता।” संजय दत्त और मान्यता की इस पोस्ट से इनके फैन्स दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं और इन दोनों की पोस्ट को बहुत पसंद भी कर रहे हैं।

संजय और मान्यता की शादी साल 2008 में हुई थी इनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम इकरा और शाहरान है। संजय दत्त जल्द ही सिनेमा के पर्दों पर फिर दिखाई देंगे। संजय आने वाली फ़िल्म “सड़क 2” में नजर आएंगे।