John Abraham की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट पोस्टपोंड, कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

HomeCinema

John Abraham की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की रिलीज डेट पोस्टपोंड, कोविड के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला

देश में कोरोना वायरस प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन का असर अब सामने आने लगा है। कोविड- 19 का सबसे ज्यादा नुकसान फिल्म इंडस्ट्री को हुआ है। अब एक बार फिर क

Aishwarya Rai के बाद अब लोगों ने ढूंढा Saif Ali Khan का डुप्लीकेट, हमशक्ल की फोटो हुई Viral
पिंक आउटफिट में छाईं सारा अली खान, फिल्म सेट से फोटोज वायरल
Hungama 2 Trailer: हंगामा 2 का मजेदार ट्रेलर रिलीज, कन्फ्यूजन के बीच खूब हसाएंगी ये फिल्म,

देश में कोरोना वायरस प्रकोप के चलते लगे लॉकडाउन का असर अब सामने आने लगा है। कोविड- 19 का सबसे ज्यादा नुकसान फिल्म इंडस्ट्री को हुआ है। अब एक बार फिर कोरोना वायरस के चलते फिल्मों की रिलीज डेट को फिर से पोस्टपोंड कर दिया गया है। साथ ही कई फिल्मों को सिनेमाघरों की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज करने की घोषणा हो चुकी है।

फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब कोरोन के बढ़ते प्रकोप के चलते फिल्म की रिलीज तो टाल दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म निर्माताओं ने अपने बयान में कहा, ‘इस निराशा के वक्त में हमारे देशवासियों और संरक्षको की सुरक्षा और स्वास्थ्य से ज्यादा कुछ भी मायने नहीं रखता। हमारी फिल्म अब 13 मई ईद के मौके की जगह बाद की तारीख पर रिलीज होगी।

वहीं आपको बता दें कि इससे पहले भी जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ को साल 2020, अक्टूबर में गांधी जयंती के मौके पर रिलीज किया जाना था। लेकिन कोविड-19 प्रोटोकॉल्स के चलते फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया था, जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई भी जानकारी शेयर नही की है। वहीं स्थिति समान्य होने पर फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया जाएगा।