5 सालों से बॉलीवुड से दूर गीता बसरा:हरभजन सिंह से शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से क्यों दूर हो गईं गीता बसरा, खुद बताई वजह

HomeCinema

5 सालों से बॉलीवुड से दूर गीता बसरा:हरभजन सिंह से शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से क्यों दूर हो गईं गीता बसरा, खुद बताई वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जुलाई तक अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे देंगी। गीता ने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक पर बात की है। उन

‘हीरोपंती 2’ में टाइगर श्रॉफ को टक्कर देंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विलन के किरदार में आएंगे नजर
इस आइकॉनिक फिल्म में सतीश शाह को 50-100 रुपये की किश्तों में मिली थी फीस, जानिए कुछ रोचक तथ्य
कंगना रनौत का खुलासा- “मूवी माफियाओं ने सुशांत को न सिर्फ बैन किया बल्कि कतरा कतरा तोड़ दिया” VIDEO Kangana Ranaut Slams film mafia nepotism in bollywood For Sushant Singh Rajput Suicide

बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जुलाई तक अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे देंगी। गीता ने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक पर बात की है। उन्होंने बताया है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह से शादी के बाद वह फिल्मों से दूर क्यों हो गईं।

गीता ने कहा, ‘मेरी मां एक वर्किंग मदर थीं और उन्होंने पूरे परिवार को बहुत अच्छे से संभाला। आज मेरे पास जो कुछ भी है उन्हीं की वजह से है। मैं उनसे इंस्पिरेशन लेती हूं और मानती हूं कि महिलाओं को अपने किसी भी पैशन को दबाना नहीं चाहिए।’

गीता ने आगे कहा, ‘मां होना सबसे खूबसूरत अहसासों में से एक है। मैं अपनी बेटी हिनाया के साथ बिताए हर पल को बेहद एन्जॉय करती हूं। ये बहुत ही पर्सनल चॉइस है कि मैं काम नहीं करना चाहती। मैं मदरहुड को काफी एन्जॉय करती हूं और हर पड़ाव पर खुश हूं। मैं अपनी बच्ची के सभी खूबसूरत पलों जैसे उसकी पहली वॉक, उसकी पहली हंसी और उसके पहले शब्द को मिस नहीं करना चाहती थी। मैं जानती हूं कि सिर्फ मदरहुड आपको पहचान नहीं देता लेकिन ये पर्सनल चॉइस है। मैं पहले एक्टिंग करती थी तो उसे एन्जॉय करती थी और अब जब मैं दोबारा रेडी हो जाऊंगी तो मैं दोबारा काम पर लौट आऊंगी।’